Ranveer Allahbadia Controversy: कॉमेडियन समय रैना के यूट्यूब शो इंडियाज गॉट लेटेंट में भद्दे कमेंट करने के बाद रणवीर इलाहाबादिया विवादों में घिर गए हैं। इस मामले में पुलिस ने उन्हें समन भेजा था, लेकिन अभी तक वह पुलिस के सामने पेश नहीं हुए हैं। बीते दिन उनके गायब होने की खबर आ रही थी। अब इसी बीच रणवीर ने अपने एक्स हैंडल पर एक चौंकाने वाला पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने बताया कि वह और उनकी टीम जांच में पुलिस का पूरा सहयोग कर रहे हैं। लेकिन फिर भी उन्हें जान से मारने के लिए लोग उनकी मां के क्लीनिक में मरीज बनकर घुस रहे हैं।
रणवीर को मिल रही जान से मारने की धमकियां
रणवीर इलाहाबादिया ने इस मामले को लेकप एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने लिखा,
"लोग मुझे मारना चाहते हैं। मेरी मां के क्लीनिक में मरीज बनकर घुस आए। मैं बहुत डरा हुआ हूं और मुझे नहीं पता मैं क्या करूं। मैं भाग नहीं रहा हूं।"
बता दें कि पुलिस, रणवीर का बयान दर्ज करने के लिए उनके घर भी पहुंची थी, लेकिन वहां ताला लटका मिला था। वहीं, उनका फोन भी स्विच ऑफआ रहा था। पुलिस अभी तक रणवीर का बयान दर्ज नहीं कर पाई है। इस विवाद के बाद रणवीर इलाहाबादिया को लेकर लगातार सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ रही हैं। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है, जबकि रणवीर ने न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा होने की बात कही है।
यह भी पढे़ं: OTT New Release: JioHotstar, Netflix, Prime video पर रिलीज होंगी 5 नई फिल्में
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.