रणवीर ने अपने एक्स अकाउंट पर वीडियो जारी कर कहा, 'मेरा कमेंट काफी गलत था। वो कमेंट फनी भी नहीं था। मैं कॉमेडी नहीं करता हूं। वहीं मैं अपने बयान में सफाई भी नहीं दूंगा क्योंकि वो बिल्कुल भी सही नहीं था। मैं भद्दे कमेंट के लिए सारी जिम्मेदारी खुद लेता हूं। वहीं मैंने मेकर्स को भी कहा है कि वो वाला पार्ट हटा दिया जाए। अब मैं कभी ऐसी बातें नहीं करूंगा, जिससे लोगों को परेशानी हो। मैं वादा करता हूं ये आखिरी बार हुआ है। आखिरी में मैं कहना चाहूंगा कि इंसान होने के नाते मुझे माफ कर दें।'
क्या था मामला?
दरअसल रणवीर हाल ही में समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में नजर आए। यहां उन्होंने एक कंटेस्टेंट से उनके माता-पिता के रिलेशन पर भद्दा कमेंट कर दिया। इस पर शो में बैठी ऑडियंस तो हंसती दिखाई दी, लेकिन बाहर फैंस को ये बिल्कुल भी फनी नहीं लगा। सोशल मीडिया पर उनको जमकर गालियां पड़ी। मामले ने तूल पकड़ लिया और रणवीर के साथ-साथ समय रैना के खिलाफ शिकायत दर्ज हो गई। यहां तक की महाराष्ट्र के सीएम ने भी उनकी आलोचना की।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.