Rani Mukerji On Her Mother: रानी मुखर्जी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं और इसकी वजह है उनका बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नेशनल अवार्ड जीतना है. खास बात ये है कि ये रानी का पहला नेशनल अवार्ड है. फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाली रानी ने साल 1997 में आई फिल्म 'राजा की बारात' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने कई यादगार किरदार निभाए और इंडस्ट्री में दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई. हाल ही में रानी ने अपनी डेब्यू फिल्म के स्क्रीन टेस्ट पर अपनी मां का रिएक्शन शेयर किया,जिसे जानकार सभी हैरान रह गए.
कैसा था मां का रिएक्शन?
हाल ही में रानी मुखर्जी ने ANI एजेंसी से बातचीत के दौरान अपनी डेब्यू फिल्म के स्क्रीन टेस्ट से जुड़ा किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया कि स्क्रीन टेस्ट देखने के बाद उनकी मां ने फिल्म के प्रोड्यूसर सलीम अख्तर से साफ कह दिया था कि वह रानी को इस फिल्म में कास्ट न करें, वरना उनकी फिल्म बर्बाद हो जाएगी और उन्हें भारी नुकसान उठाना झेलना पड़ेगा.
फिल्म में कास्ट ना करने की सलाह की वजह
रानी मुखर्जी ने बताया कि शुरुआत में उनकी मां उनके एक्टिंग करियर के सपोर्ट में थीं. उनका मानना था कि अगर रानी को फिल्मों में काम करना है तो उन्हें जरूर कोशिश करनी चाहिए और देखना चाहिए कि आगे क्या होता है. लेकिन जैसे ही रानी का पहला स्क्रीन टेस्ट हुआ, उनकी मां का ओपिनियन बदल गया. दरअसल, स्क्रीन टेस्ट देखकर उन्हें रानी की परफॉरमेंस बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगी. जिसके बाद उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर से साफ कह दिया कि अगर रानी को कास्ट किया गया तो फिल्म बर्बाद हो जाएगी और प्रोड्यूसर को नुकसान भी झेलना पड़ेगा. इसलिए उन्होंने सलाह दी कि रानी को इस फिल्म में कास्ट न किया जाए.
नेशनल अवार्ड विनर रानी मुखर्जी
रानी मुखर्जी को हाल ही में बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया. ये अवार्ड उन्हें साल 2023 में आई थ्रिलर फिल्म ''मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' के लिए मिला. इस फिल्म में उन्होंने देबिका चटर्जी का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ने खूब सराहा. आशिमा छिब्बर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म 'नेटफ्लिक्स' पर देख सकते हैं.