बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस और कपूर खानदान की लाडली करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड का हाल ही में निधन हुआ। वहीं बीते दिन एक्ट्रेस उनके अंतिम संस्कार में भी शामिल हुईं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि करिश्मा के पिता और बॉलीवुड एक्टर रणधीर कपूर नहीं चाहते थे कि संजय कपूर उनके घर का दामाद बने। जी हां रणधीर कपूर बॉलीवुड के एक और सुपरस्टार के बेटे को अपने घर का दामाद बनाना चाहते थे।
मां ने ठुकरा दिया था रिश्ता
करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की लव स्टोरी के बारे में तो हर कोई जानता है, लेकिन जिसे रणधीर दामाद बनाना चाहते थे वो अभिषेक भी नहीं बल्कि विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना थे। रिपोर्ट्स के अनुसार रणधीर ने तो खन्ना परिवार में अपनी बेटी का रिश्ता भी भेजा था, लेकिन उनकी पत्नी और करिश्मा की मां बबीता कपूर इस रिश्ते के खिलाफ थी और उन्होंने इस रिश्ते को ठुकरा दिया था। बता दें अक्षय खन्ना और करिश्मा की डेटिंग की खबरें भी काफी वायरल हुई थीं। लेकिन मां की ना के बाद करिश्मा ने संजय कपूर से शादी कर ली और अक्षय खन्ना आज भी अनमैरिड हैं।
यह भी पढ़ें: The Traitors में Raftaar और Urfi Javed के बीच क्यों छिड़ी जंग? खुलेआम दे डाली चुनौती
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.