जहां एक तरफ फिल्म प्रमोशन अक्सर सिर्फ फॉर्मेलिटी बनकर रह जाता है, वहीं बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस नीतू सिंह ने इसे खुशियों से भरा पल बना दिया है। नीतू सिंह इन दिनों अपनी फिल्म ‘दादी की शादी’ को लेकर खूब बटोर रही है, जहां उनकी एनर्जी की जमकर तारीफ़ हो रही है और ऐसा ही कुछ 3 मई को देखने को मिला। ‘दादी की शादी’ के प्रमोशन के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसने वहां मौजूद हर शख्स के चेहरे पर मुस्कान ला दी। किसी ने सही कहा है कि Age is just a number क्यूंकि 67 साल की उम्र में नीतू की एनर्जी देखने लायक थी। बस फिर क्या था प्रमोशन और डांस का वीडियो सबका दिल जीत ले गया और तेज़ी से वायरल हो गया। वीडियो में प्रमोशन के दौरान सबसे पहले कॉमेडियन कपिल शर्मा बाहर आए और अपने हाथ में स्पीकर लेकर पूरा माहौल ही बना दिया। उन्होंने मजेदार अंदाज में एक-एक कर सबको बुलाया। और सबसे पहले उन्होंने रिद्धिमा कपूर साहनी को बुलाया, जो पूरे एक्साइटमेंट के साथ एंट्री लेती हैं। मुस्कुराते हुए, डांस मूव्स करती हुई रिद्धिमा ने आते ही माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया। इसके बाद होटल के बाहर एक-एक कर फिल्म की पूरी टीम सामने आती है। आमिर खान की बहन निखत खान भी इस मस्ती का हिस्सा बनती नजर आती हैं। सभी मिलकर गाने की धुन पर झूमते हैं और प्रमोशन को एक छोटे से सेलिब्रेशन में बदल देते हैं।