Ramayana Advance Booking: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर, साउथ स्टार यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘रामायण' का दर्शक बेसब्री से इंतजार रहे हैं. सिनेमाघरों में ये फिल्म 5 नवंबर, 2026 को रिलीज हो रही है. फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज बना हुआ है. हाल ही में मेकर्स ने इसकी एडवांस बुकिंग को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. जानें इंडियन में 'रामायण' की एडवांस बुकिंग कब से शुरू हो रही है.

कब शुरू होगी 'रामायण' की एडवांस बुकिंग?

'रामायण' के प्रोमोशन में मेकर्स अब कोई कमी नहीं छोड़ने वाले हैं. हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के दूसरे ट्रेलर को देखने के बाद हर कोई बड़े पर्दे पर बस 'रामायण' का इंतजार कर रहा है. अब मेकर्स ने फिल्म की एडवांस बुकिंग की डेट जारी कर दी है. हाल ही में एक मोशन पिक्चर शेयर करते हुए 'रामायण' के मेकर्स ने बताया कि फिल्म की एडवांस बुकिंग 20 अक्टूबर को दशहरे के शुभ अवसर पर पूरे भारत में सभी मेन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म्स पर शुरू होगी. यानी 5 नवंबर, 2026 को दुनियाभर में होने वाली इस फिल्म की थिएट्रिकल रिलीज से पहले दर्शक प्रीमियम फॉर्मेट्स में बड़े पर्दे पर ‘रामायण' की भव्य दुनिया का अनुभव करने के लिए अपने टिकट बुक कर सकेंगे.

दिवाली 2027 में आएगा दूसरा पार्ट

बात करें फिल्म की तो नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी ‘रामायण' को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने रॉकिंग स्टार यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है. ये फिल्म दो पार्ट में तैयार हुई है. इसका पहला पार्ट इस साल दिवाली पर रिलीज होने को तैयार है, वहीं दूसरा पार्ट अगले साल 2027 में दिवाली के मौके पर रिलीज होगी.

हिंदी सहित साउथ भाषाओं में होगी रिलीज

‘रामायण’ को खासतौर पर आईमैक्स समेत कई प्रीमियम फॉर्मेट्स में दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा. इसके जरिए दर्शकों को बड़े पर्दे पर फिल्म की भव्यता और विजुअल्स का अनुभव देने की तैयारी है. 5 नवंबर 2026 को ये फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी. फिलहाल, 20 अक्टूबर से शुरू होने वाली एडवांस बुकिंग और 5 नवंबर को फिल्म की रिलीज डेट को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड हैं.