Ranbir Kapoor "Ramayana": रणबीर कपूर स्टार फिल्म 'रामायण' का टीजर फाइनली आ गया है. 2.38 मिनट के इस टीजर रोंगटे खड़े कर दिए. रणबीर कपूर इसमें दिव्य और भव्य नजर आ रहे है. इसका जबरदस्त VFX, बैकग्राउंड स्कोर और स्केल हर किसी का दिल जीत रहा है. पहले आप टीजर देखिए.
आखिरकार फैंस का इंतजार खत्म हुआ. साल 2026 की सबसे बड़ी और मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ का टीजर फाइनली रिलीज हो गया. टीजर में भगवान राम बने रणबीर कपूर को देख हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए हैं. उनका भव्य और दिव्या रूप देख फैंस और भी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं. श्री राम के इस शानदार लुक से रणबीर कपूर ने एक बार फिर अपने फैंस को चौंका दिया है.
---विज्ञापन---
रणबीर कपूर को देख मंत्रमुग्ध हुए फैंस
टीजर की शुरुआत युद्ध भूमि से होती है और बाद सीधे रणबीर कपूर को श्री राम के किरदार में पेश किया जाता है. वन में विचरते, अयोध्या में राम, टीजर का हर एक फ्रेम में रणबीर कपूर नजर आ रहे हैं. श्री राम के किरदार में रणबीर काफी शानदार और भव्य दिख रहे हैं. उनके इस लुक को देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए हैं. रणबीर के चेहरे पर वो ग्रेस, दिव्यता और स्ट्रेंथ साफ झलक रही है. बात करें विजुअल्स, वीएफएक्स और एक बैकग्राउंड स्कोर की तो सबकुछ शानदार लग रहा है. रामायण की ये नई झलक वाकई लाजवाब है.
---विज्ञापन---
फिल्म के बारे में
रामायण का ये टीजर 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के खास मौके पर रिलीज किया गया है. बात करें फिल्म की तो नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज होगी. इसका पहले पार्ट दीवाली 2026 पर रिलीज होगा. तो वहीं इसका दूसरा पार्ट 2027 की दीवाली पर रिलीज होगा. फिल्म में रणबीर कपूर भगवन राम, साई पल्लवी माता सीता, सनी देओल हनुमान जी, रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में नजर आएंगे.