आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ इस समय भारत से लेकर पाकिस्तान तक की चर्चा का विषय बनी हुई है. ‘धुरंधर’ की दहाड़ WWE के रिंग तक पहुंच गई है. सोशल मीडिया पर AI ने ‘धुरंधर’ की पूरी कास्ट को WWE के रिटायर रेसलर से बदल दिया है. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. पढ़ें पूरी खबर…
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ में संजय दत्त को देख रियल लाइफ पाकिस्तानी पुलिस ऑफिसर असलम की पत्नी भावुक हो गई. इसके साथ ही उन्होंने संजय दत्त के काम की खूब तारीफ भी की. पढ़ें पूरी खबर…
बॉलीवुड के ‘सिंघम’ और अपनी आंखों से अभिनय करने वाले सुपरस्टार अजय देवगन आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं. 2 अप्रैल 1969 को दिल्ली में जन्मे विशाल वीरू देवगन (अजय देवगन) का सफर दो बाइकों पर पैर रखकर शुरू हुआ था, जो आज भारतीय सिनेमा के शिखर तक पहुंच चुका है. एक्शन से लेकर कॉमेडी तक, अजय ने हर मोड़ पर खुद को साबित किया है.
छोटे पर्दे से लेकर ओटीटी की दुनिया तक अपनी कॉमेडी का लोहा मनवाने वाले कपिल शर्मा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. अमृतसर की तंग गलियों से निकलकर 300 करोड़ का साम्राज्य खड़ा करने वाले कपिल की कहानी संघर्ष, लगन और कभी न खत्म होने वाले जज्बे की मिसाल है. भले ही फिल्मी पर्दे पर उनका जादू ज्यादा न चला हो, लेकिन टीवी की दुनिया में वे आज भी ‘बेताज बादशाह’ हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें…
Bhooth Bangla Paid Preview: बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार और दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर वापसी कर रही है. बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ की ऐतिहासिक सफलता के बीच, अब हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ (Bhoot Bungla) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. फैंस के भारी उत्साह को देखते हुए मेकर्स ने फिल्म के पेड प्रिव्यू (Paid Previews) की तारीख का ऐलान कर दिया है. ‘Dhurandhar 2’ की तरह इस फिल्म के भी पेड प्रीव्यू रखे जा रहे हैं. आइए जानते हैं कब से शुरू होंगे पेड प्रीव्यू. पूरी खबर यहां पढ़ें…
Valmiki Ramayana First Look Poster: आज हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर फिल्म ‘वाल्मीकि रामायण’ का शानदार नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है. इस भक्तिमय पोस्टर में प्रभु श्री राम और हनुमान जी के प्रेम और श्रद्धा के सुंदर दृश्य को दिखाया गया है. पोस्टर के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है. यह फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. राम भक्तों के लिए यह किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है, जो लंबे समय से इस महागाथा का इंतजार कर रहे थे.आइए जानते हैं पोस्टर में क्या है खास और इस फिल्म को किस तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. पूरी खबर यहां पढ़ें…
‘रामायण’ का टीजर रिलीज होने से रणबीर कपूर की श्रीराम के रूप में पहली तस्वीर आई सामने. जिसमें उन्हें भगवान राम के अवतार में देखकर फैंस भावुक हो गए, और बोल रहे हैं, कि ये अद्भुत है.
रणबीर कपूर ने भगवान राम के किरदार के लिए खुद को कैसे तैयारी किया, इसको लेकर एक इवेंट में उन्होंने बताया था, कि उन्होंने रामानंद सागर के 1987 के मशहूर सीरियल ‘रामायण’ को खुद को श्रीराम के रोल के लिए तैयारी करना शुरू किया था. आपको बता दें, इस शो में अरुण गोविल ने भगवान राम का किरदार किया था, उनके इस किरदार ने लोगों के दिलों में ऐसी छाप छोड़ी थी, कि लोगों ने उन्हें दिल में बसा लिया था, और आज भी उनका वही स्वरूप लोगों के जहन में है, लोग उन्हें राम के रूप में ही देखते हैं. रणबीर ने इस बातचीत में आगे बताया था, कि ये शो हमारे मन में गहराई से बसा है. श्रीराम का जीवन हमें गर्व का एहसास कराता है.
नलवनल व रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायण का आज टीजर आना है. दर्शक इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. वहीं न्यू यॉर्क शहर में इसकी खास स्क्रीनिंग रखी गई. सोशल मीडिया पर इसकी कई वीडियोज और फोटोज फोटोज वायरल हो रही हैं.
रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ जिसके डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा हैं, उन्होंने हाल ही में ‘रामायण’ के पहले विज़ुअल्स दुनिया भर के कुछ खास दर्शकों को दिखाया था, जिसके लिए वो लॉस एंजिल्स गए थे, लेकिन इसकी पहली झलक जब मीलों दूर बैठे दर्शकों को देखने को मिली, तो ऑनलाइन भारतीय फैंस के तीखें रिएक्शन्स देखने को मिले. नेटिजेंस का कहना है कि रामायण भारतीय संस्कृति और धरोहर से जुड़ी कहानी है, इसलिए इसका पहला टीजर भारत में ही दिखाया जाना चाहिए था.
Entertainment News LIVE: रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' से आज भगवान राम के रूप की पहली झलक सामने आ गई है. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म को लेकर दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आज यानी 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर मेकर्स ने इस फिल्म से भगवान राम का किरदार निभाने वाले एक्टर रणबीर कपूर की पहली झलक पेश की है. रणबीर के इस नए लुक को देख हर कोई उत्साहित हो उठा है.
फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने इस फिल्म की पहली झलक देख ली है. हाल ही में उन्होंने इसपर अपना रिव्यू भी शेयर किया है. तरण ने इसकी खूब तारीफें की हैं. उन्होंने लिखा, 'जय श्री राम. हाल ही में मोस्ट अवेटेड एपिक रामायण की नई झलक देखी और मैं मंत्रमुग्ध हो गया. ये बेहद खूबसूरत है, इसमें कोई शक नहीं है, लेकिन उससे भी कहीं ज्यादा ये झलक विशाल और व्यापक अपेक्षाओं पर खरी उतरती है.'
Dhurandhar 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 छाई हुई है. अपने रिलीज के 14वें दिन फील ने भारत में 900 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और लगातार इसकी कमाई जारी है. 14वें दिन, धुरंधर: द रिवेंज ने ₹20.10 करोड़ की नेट कमाई की. इसके साथ ही फिल्म का टोटल इंडियन ग्रॉस कलेक्शन ₹1,101.47 करोड़ और नेट कलेक्शन अब तक ₹920.02 करोड़ हो गया है. वहीं विदेशों में, फिल्म ने 14वें दिन ₹7.00 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे इसका टोटल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन अब तक ₹365.00 करोड़ हो गया है. इसके साथ ही फिल्म वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹1,466.47 करोड़ हो गया है.