Ranbir Kapoor on Raj Kapoor Stardom: हिंदी सिनेमा जगत में कपूर खानदान पिछली कई पीढ़ी से एक्टिव है. पर्दे पर काम करने की शुरुआत पृथ्वीराज कपूर से शुरू हुई थी, जिसके बाद इस लिगेसी को आगे बढ़ाने का काम राज कपूर ने किया. उनके बाद ऋषि कपूर और रणबीर कपूर इस लिगेसी को आगे बढ़ा रहे हैं. आज कपूर परिवार के स्टारडम से हर कोई वाकिफ है लेकिन, राज कपूर के रूस के स्टारडम के बारे में बहुत कम ही लोगों को पता होगा. रणबीर कपूर ने गुजरे जमाने में अपने दादा के स्टारडम को याद किया और उनसे जुड़ा एक किस्सा बताया कि उनकी कार को लोग उठाकर होटल तक ले गए थे. चलिए बताते हैं इस किस्से के बारे में…
राज कपूर का स्टारडम
दरअसल, रणबीर कपूर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. वह 43 साल के हो गए हैं. इसी बीच उन्होंने टीबीआईपी से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने अपने बचपन के दिन और टीचर से मार को तो याद किया ही साथ ही राज कपूर की रूस की पॉपुलरैटी के बारे में भी बताया.उन्होंने कहा कि जो स्टारडम उन्हें या उनकी पीढ़ी के दूसरे एक्टर्स को मिलता है, वह उनके दादा के स्टारडम के आगे जल्दी खत्म होने वाला है। उन्होंने राज कपूर के स्टारडम से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया कि जब राज कपूर फिल्म 'आवारा' की स्क्रीनिंग के लिए रूस में थे और वह जैसे ही थिएटर के बाहर आए एक बड़ी भीड़ वह मौजूद थे जो उनसे मिलने का इंतजार कर रही थी. वह जाकर अपनी कार में बैठ गए थे. आगे रणबीर ने कहा कि आपको यह बात जानकर बेहद हैरानी होगी कि उस भीड़ ने उनकी गाड़ी को उठा लिया था और उठाकर होटल ले गए. यह एक अलग लेवल का ही स्टारडम है.
रणबीर की स्कूल में होती थी पिटाई
रणबीर कपूर ने बताया कि वह मुंबई में स्कॉटिश में पढ़ते रथे जो कि एक कान्वेंट स्कूल था. स्कूल में प्रिंसिपल ने उन्हें पीटा भी था. उन्होंने बताया कि एक बार प्रिंसिपल ने उन्हें एक कॉरिडोर से लेकर दूसरे कॉरिडोर तक थप्पड़ मारा था और उनका सर उठाया दूसरी तरफ कर फिर थप्पड़ मारा. इतना ही नहीं वापस आते वक्त भी मारा. एक्टर ने बताया कि भले उनके साथ स्कूल में कुछ अलग व्यवहार नहीं होता था लेकिन फिर भी वह खुद को क्लास के उन 40 बच्चों में खास मानते थे. इसकी वजह यह थी कि सभी उनके बारे में जानने के लिए हमेशा एक्साइटेड रहते थे.