Ranbir Kapoor के घर में सास-बहू की हल्की-फुल्की नोकझोंक की वजह बनी हैं छोटी राहा। Neetu Kapoor ने हाल ही में खुलासा किया कि बहू Alia Bhatt बेटी राहा की परवरिश को लेकर काफी सख्त हैं। खासतौर पर उसकी डाइट और डिसिप्लिन पर आलिया कोई समझौता नहीं करतीं। नीतू कपूर ने बताया कि वो अक्सर पोती राहा को चॉकलेट खिलाना चाहती हैं, लेकिन आलिया उन्हें रोक देती हैं। आलिया का मानना है कि छोटी उम्र में ज्यादा शुगर बच्चे के लिए सही नहीं होती। वहीं नीतू मजाकिया अंदाज़ में कहती हैं कि “मैं दादी हूं, मुझे उसे थोड़ा बिगाड़ने दो।” इसी बात को लेकर दोनों के बीच मजेदार बहस होती रहती है। नीतू ने ये भी बताया कि वो बेटे-बहू की प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखती हैं। एक ही बंगले में रहने के बावजूद वो बिना बताए उनके फ्लोर पर नहीं जातीं। उनका कहना है कि हर कपल को अपनी स्पेस मिलनी चाहिए। बता दें कि रणबीर, आलिया और नीतू कपूर पिछले साल अपने नए कृष्णा राज बंगले में शिफ्ट हुए थे, जहां पूरा परिवार साथ रहता है।

---विज्ञापन---