नेटफ्लिक्स की मोस्ट अवेटेड क्राइम थ्रिलर सीरीज 'राणा नायडू 2' रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गई है। इस सीजन में कहानी और भी ज्यादा गहरी, डार्क और इमोशन से भरी है। बदले की चाहत, रिश्तों में दरार और सत्ता की बगावत, ये तीनों बड़े एंगल ऐसे हैं, जो इस सीरीज को देखने लायक ही नहीं, बल्कि बिंज-वॉच के लिए मजबूर कर दे रहे हैं। आइए जानते हैं वो तीन दमदार कारण जो 'राणा नायडू 2' को इस हफ्ते का सबसे हॉट टॉकिंग पॉइंट बनाते हैं, जिनकी वजह से आप इसे देखने पर रोक नहीं पाएंगे।
1. बदले की सुलगती आग और ट्विस्ट भरी कहानी
'राणा नायडू' का मोस्टअवेटेड दूसरा पार्ट 13 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुका है। इस सीजन में भी कहानी को काफी एक्साइटिंग और डीपली दिखाया गया है। सीरीज के नए सीजन ने एक बार फिर से दर्शकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब चल रही है। इसमें राणा नायडू (राणा दग्गुबाती) अपने पास्ट के दुश्मनों और परिवार के विवादों से जूझते हुए नजर आते हैं। सीरीज के हर एपिसोड में नए-नए ट्विस्ट्स के साथ नए राज खुलते हुए दिखाया गया है। इस सीजन में बदला, राजनीति और पारिवारिक तनाव के मिलाजुले पहलू को दिखाई गई कहानी दर्शकों को स्क्रीन से बांधें रखता है और उन्हें अगले एपिसोड का इंतजार करवाते हैं
2. बेवफाई का इमोशनल तूफान
'राणा नायडू 2' में राणा और उनकी पत्नी नैना के रिश्तों के बीच बढ़ते तनाव और बेवफाई की स्टोरी को दिखाया गया है। इस सीजन की कहानी में भर-भरकर इमोशन्स के मिक्स करते बनाया गया है। राणा और नैना के रिश्ते टूटने और दर्द की परतों को खुलते हुए दिखाया गया है। ये कहानी दर्शकों के बीच काफी गहरा प्रभाव डालती हैं। इन दोनों का ट्रैक सीरीज में अलग ही इमोशनल एंगल को लेकर आता है जो एक्शन और सस्पेंस को बैलेंस करके रखता है।
3. बगावत का दमदार तड़का और अर्जुन रामपाल का जलवा
'राणा नायडू 2' में अर्जुन रामपाल का रोल इस सीरीज में नया एंगल लेकर आता है। उनकी एंट्री सीरीज की कहानी में बगावत के एंगल को ऐड कर देती है। जिससे राणा के समूह को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। अर्जुन रामपाल का किरदार राणा के परिवार और बिजनेस के रिश्तों में उथल-पुथल मचते हुए दिखाया गया है। उनका स्क्रीन प्रेजेंस और एक्टिंग दर्शकों को काफी प्रभावित किया है।
यह भी पढ़ें: ‘भाई कहीं नहीं गए…’, Sushant Singh Rajput की 5वीं डेथ एनवर्सरी पर बहन श्वेता का छलका दर्द
आपके लिए बेस्ट ऑप्सन हो सकती है 'राणा नायडू 2'
बता दें कि 'राणा नायडू 2' सीरीज एक फेमस क्राइम ड्रामा सीरीज है जिसमें रिलेशन, धोखे और सत्ता की जंग को इमोश के भरपूर एंगल के सात दिखाया गया है। इस सीजन में बदला, बेवफाई और बगावत का एक मजबूत कॉम्बिनेशन को दिखाया गया है जो दर्शकों को स्क्रीन से हटने नहीं देता है। अगर आप इमोशनल, थ्रिलिंग और एक्शन से भरी हुई सीरीज देखना चाहते हैं, तो यह सीजन आपको बिल्कुल निराश नहीं करेगा। तो तैयार हो जाइए नेटफ्लिक्स पर इसे बिंज करने के लिए जो आपको समय को काफी मजेदार बना देगी।
यह भी पढ़ें: लंदन से संजय कपूर के पार्थिव शरीर को भारत लाने में देरी क्यों? ससुर ने बताई वजह
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.