Friday, 20 September, 2024

---विज्ञापन---

Bigg Boss 18 में दिखेंगी ‘रामायण’ निर्माता की पड़पोती! 4 बार पहले ठुकरा चुकी हैं ऑफर

Sakshi Chopra in Bigg Boss 18: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस का आगाज हो चुका है। इस बार 'रामायण' के निर्माता रामानंद सागर की पड़पोती बिग बॉस में नजर आने वाली हैं। वह पहले 4 बार ऑफर ठुकरा चुकी हैं।

Sakshi Chopra in Bigg Boss 18: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो है। इसके 17 सीजन आ चुके हैं। ऑडियंस इस शो की दीवानी है। हर साल 15-16 कंटेस्टेंट्स बिग बॉस के घर आकर रहते हैं और एक अलग लाइफ जीते हैं। इस शो का कॉन्सेप्ट बेहद अलग है। इस साल भी 18वें सीजन का आगाज हो गया है। सोशल मीडिया पर कंटेस्टेंट्स के नाम भी वायरल हो रहे हैं। हर कोई इस शो में आने के लिए उत्साहित रहता है। आज हम आपको उस आर्टिस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने चार बार इस शो को रिजेक्ट कर दिया है।

चार बार शो कर चुकीं रिजेक्ट

बिग बॉस के मेकर्स मशहूर सिंगर साक्षी चोपड़ा को चार बार शो में आने के लिए इन्वाइट कर चुके हैं। साक्षी ने अभी तक सलमान खान के शो में आने के लिए हामी तक नहीं भरी है। बिग बॉस ओटीटी हो या बिग बॉस सिंगर को पिछले चार सालों से मेकर्स संपर्क कर रहे हैं। लेकिन काम में व्यस्त होने की वजह से सिंगर शो के लिए राजी नहीं हो पाती हैं।

यह भी पढ़ें: Nick Jonas Net Worth: 166 करोड़ के लग्जरी बंगले का मालिक, ‘देसी गर्ल’ के पति की नेटवर्थ कर देगी हैरान

क्या इस साल शो में आएंगी साक्षी?

जानकारी के अनुसार 2024 में यह सिलसिला टूट सकता है। साक्षी चोपड़ा एक बार फिर चर्चाओं में बनी हुई हैं। कहा जा रहा है कि इस बार शायद साक्षी बिग बॉस 18 में शामिल हो सकती हैं। हालांकि अभी तक यह बात फाइनल नहीं हो पाई है कि साक्षी सलमान खान के शो में दिखाई देंगी या नहीं।

कौन हैं साक्षी चोपड़ा

आइए जानते हैं आखिर साक्षी चोपड़ा कौन हैं। साक्षी के सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फोलॉइंग है। साक्षी एक सिंगर और फैशनिस्टा हैं। उनकी फैमिली की बात करें तो साक्षी एक बड़ी ही फेमस परिवार से आती हैं। वह जाने-माने महान निर्माता रामानंद सागर की पड़पोती हैं। रामानंद सागर देश में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले टीवी सीरियल ‘रामायण’ निर्माता थे।

यह भी पढ़ें: कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह के पहले पति कौन? डेटिंग साइट पर प्यार, फिर तलाक

First published on: Sep 17, 2024 02:47 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.