Ramayana Box Office Collection Day 6: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और यश स्टारर मेगा-बजट फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' (Ramayana) का मंगलवार को भी बॉक्स ऑफिस पर सुनामी जैसा कहर जारी है. मंडे को 107.50 करोड़ की ऐतिहासिक कमाई करने के बाद छठे दिन भी फिल्म का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है. मंगलवार रात 10 बजे तक ही 'रामायण' ने 94.10 करोड़ रुपये का ताबड़तोड़ नेट कलेक्शन पीट लिया है. इसके साथ ही महज 6 दिनों के भीतर भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 440.45 करोड़ रुपये के ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर चुका है.
छठे दिन इतने करोड़ का बंपर कलेक्शन
सैकनिल्क (Sacnilk) की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, छठे दिन यानी मंगलवार (10 नवंबर) को रात 10 बजे तक फिल्म ने भारत में 94.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. फेस्टिव सीजन के बाद वर्किंग डे पर किसी भी फिल्म का इस आंकड़े तक पहुंचना पूरे ट्रेड पंडितों को चौंका रहा है.
6 दिनों में 440 करोड़ के पार पहुंचा भारत में कुल नेल कलेक्शन
मंगलवार रात तक के इस नए आंकड़े के साथ ही 'रामायण' ने भारत में 440.45 करोड़ रुपये का कुल नेट कलेक्शन दर्ज करा लिया है. यह भारतीय फिल्म इतिहास में सबसे तेजी से 400 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल हो गई है.
16 हजार से ज्यादा शोज में हाउसफुल ऑक्यूपेंसी
दर्शकों की भारी मांग और थिएटर्स के बाहर लगी लंबी कतारों को देखते हुए 'रामायण' फिलहाल देशभर में 16,349 शोज में दिखाई जा रही है. लगभग सभी शोज में जबरदस्त ऑक्यूपेंसी दर्ज की जा रही है, जिसके चलते कई शहरों में लेट नाइट और मिडनाइट शोज भी बढ़ा दिए गए हैं.
6 दिनों का पूरा बॉक्स ऑफिस सफरनामा
फिल्म का अब तक का डे-वाइज कलेक्शन रिपोर्ट कार्ड इस प्रकार रहा है-
- डे 1 (गुरुवार): ₹64.85 करोड़
- डे 2 (शुक्रवार): ₹48.05 करोड़
- डे 3 (शनिवार): ₹69.80 करोड़
- डे 4 (रविवार): ₹56.15 करोड़
- डे 5 (सोमवार): ₹107.50 करोड़
- डे 6 (मंगलवार - रात 10 बजे तक: ₹94.10 करोड़
- कुल नेट कलेक्शन (भारत): ₹440.45 करोड़
4000 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट और पार्ट 2 का इंतजार
नमित मल्होत्रा और यश के प्रोडक्शन में तैयार यह सिनेमाई महागाथा 4000 करोड़ रुपये के भव्य बजट में बनाई जा रही है. जहां पहला पार्ट बॉक्स ऑफिस पर रोजाना इतिहास रच रहा है, वहीं इसका दूसरा हिस्सा 'रामायण: पार्ट 2' साल 2028 में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.