Ramayana Box Office Collection Day 5: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और यश स्टारर मेगा-बजट फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' (Ramayana) ने सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर ऐसा ऐतिहासिक धमाका किया है, जिसने पूरे ट्रेड पंडितों को हिलाकर रख दिया है. वर्किंग डे और मंडे टेस्ट के बावजूद फिल्म ने पांचवें दिन रात 10 बजे तक 107.50 करोड़ रुपये का सिंगल डे नेट कलेक्शन पीटकर इतिहास रच दिया है. इसके साथ ही महज 5 दिनों में 'रामायण' का भारत में कुल कलेक्शन 346.35 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है, जिसने कमाई के सारे पिछले रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है.
पांचवें दिन रात ऐतिहासिक सिंगल डे कलेक्शन
Sacnilk की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, पांचवें दिन यानी सोमवार (9 नवंबर) को रात 10 बजे तक फिल्म ने भारत में 107.50 करोड़ रुपये की रिकॉर्डतोड़ नेट कमाई दर्ज की है. किसी भी हिंदी फिल्म के लिए वर्किंग मंडे को 100 करोड़ से ज्यादा का सिंगल डे कलेक्शन करना अपने आप में एक अविश्वसनीय रिकॉर्ड है. इसके साथ ही भारत में 'रामायण' का कुल नेट कलेक्शन 346.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
5 दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट कार्ड
'रामायण' का अब तक का डे-वाइज नेट कलेक्शन इस प्रकार है-
- डे 1 (गुरुवार): ₹64.85 करोड़
- डे 2 (शुक्रवार): ₹48.05 करोड़
- डे 3 (शनिवार): ₹69.80 करोड़
- डे 4 (रविवार):।₹56.15 करोड़
- डे 5 (सोमवार - रात 10 बजे तक): ₹107.50 करोड़
- कुल नेट कलेक्शन (भारत): ₹346.35 करोड़
दुनियाभर में 507 करोड़ रुपये के पार पहुंचा ग्रॉस कलेक्शन
घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ विदेशों में भी 'रामायण' का शानदार प्रदर्शन जारी है. ओवरसीज मार्केट से 222 करोड़ रुपये की कुल ग्रॉस कमाई के साथ, फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 507.20 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुका है. यह सबसे तेजी से 500 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है.
फिल्म का बजट 4000 करोड़
निर्माता नमित मल्होत्रा और यश द्वारा निर्मित यह मेगा-प्रोजेक्ट दो हिस्सों में बनाया जा रहा है. दोनों पार्ट्स पर कुल 4000 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है. पहला पार्ट बॉक्स ऑफिस पर नए आयाम गढ़ रहा है, जबकि 'रामायण: पार्ट 2' साल 2028 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
रणबीर-यश का जादू और विजुअल्स की धूम
फिल्म में रणबीर कपूर के शांत और दिव्य राम अवतार, यश के खूंखार रावण अवतार, और साई पल्लवी व सनी देओल के अभिनय को दर्शक बार-बार देखने थिएटर्स पहुंच रहे हैं. इसके अलावा हंस जिमर और एआर रहमान का बैकग्राउंड म्यूजिक तथा रावण-जटायु युद्ध सीन दर्शकों के रोंगटे खड़े कर रहा है.