Ram Charan Upasana Konidela Become Parents to Twins: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार राम चरण के घर से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. दरअसल, एक्टर राम चरण दूसरी बार पिता बन गए हैं, उनकी बिजनेसवुमन पत्नी उपासना कोनिडेला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है. इस बात की जानकारी राम चरण के पिता और तेलुगु सिनेमा के मेगास्टार चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर दी है. जैसे ही ये खबर सोशल मीडिया पर आई, फैंस से लेकर बड़े-बड़े सेलिब्रिटी तक ने कपल को इस दोहरी खुशी के लिए बधाइयां दीं. चलिए जानते हैं कि चिरंजीवी ने फैंस को ये खुशखबरी किस अंदाज में दी है.
जुड़वा बच्चों के मम्मी-पापा बने राम और उपासना
चिरंजीवी ने अपने X पर पोस्ट के जरिए फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर की. अपनी इस पोस्ट में चिरंजीवी ने बताया कि उनके बेटे राम और बहू उपासना जुड़वा बच्चों के माता-पिता बन गए हैं. इस कपल ने शनिवार को अपने परिवार में नए सदस्यों का स्वागत किया है. इसके साथ ही चिरंजीवी ने ये भी बताया कि उपासना ने एक बेटी और एक बेटे को जन्म दिया है.
---विज्ञापन---
नन्हे-मुन्नों का परिवार में…
चिरंजीवी ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'अत्यंत खुशी और आभार से भरे दिल के साथ, हम यह शेयर करते हुए बहुत खुश हैं कि राम चरण और उपासना कोनिडेला को जुड़वा बच्चों – एक बेटा और एक बेटी का आशीर्वाद मिला है. दोनों बच्चे और मां पूरी तरह से हेल्थी हैं. इन नन्हे-मुन्नों का अपने परिवार में स्वागत करना हमारे लिए दादा-दादी के रूप में अत्यंत आनंद और ईश्वरीय आशीर्वाद का पल है. हम सभी के प्रार्थनाओं, प्रेम, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए तहे दिल से आभारी हैं, चिरंजीवी और सुरेखा.'
---विज्ञापन---
राम चरण और उपासना की पहली संतान
बता दें कि साउथ स्टार राम ने जून 2012 में अपोलो चैरिटी की वाइस प्रेजिडेंट उपासना से शादी की थी. शादी से पहले दोनों एक-दूसरे को कई सालों से जानते थे और दोस्त थे. उपासना अपोलो हॉस्पिटल्स के फाउंडर प्रताप सी रेड्डी की पोती हैं. इस कपल को जून 2023 में एक बेटी हुई, जिसका नाम इन्होंने क्लिन कारा रखा है.