Friday, 20 September, 2024

---विज्ञापन---

ऑनस्क्रीन भाइयों संग रोमांस कर चुकीं ये बॉलीवुड एक्ट्रेसस, एक तो ‘जोश’ में भी थी

Raksha bandhan 2024 Special: रक्षाबंधन का त्यौहार भाई बहनों का त्योहार होता है। आज हम उन एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जो ऑनस्क्रीन भाईयों के साथ बड़े पर्दे पर रोमांस भी कर चुकी हैं। इस लिस्ट में ऐश्वर्या राय, नीलम, हेमा मालिनी के अलावा और भी कई सारे नाम हैं। आइए जान लेते हैं उनके बारे में...

Raksha Bandhan 2024
इमेज क्रेडिट: Google

Raksha bandhan 2024 Special: रक्षाबंधन के दिन बहन भाई की कलाई पर राखी बांधती है। लेकिन ग्लैमर की दुनिया में ऐसे ऑनस्क्रीन भाई-बहन हैं जिन्होंने पर्दे पर भाई-बहन का रोल प्ले किया, फिर ऑनस्क्रीन भाई संग ही रोमांस किया। जब हमने उन्हें भाई बहन के रोल में देखा तो ऐसा लगा जैसे रियल लाइफ ब्रदर सिस्टर हों। लेकिन जब प्रेमी के रोल में देखा तो हैरानी भी हुई की क्या खूबसूरती के साथ अपने किरदारों में इन सेलेब्स ने जान डाल दी।इस लिस्ट में हेमा मालिनी, ऐश्वर्या राय से लेकर नीलम तक के नाम शामिल हैं। आइए फिर जान लेते हैं उन सेलेब्स के बारे में…

ऐश्वर्या राय शाहरुख खान

शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय ने देवदास में प्रेमी-प्रेमिका का रोल अदा किया था। लेकिन फिल्म जोश में दोनों एक दूसरे के ऑनस्क्रीन भाई-बहन बने थे। दोनों ही किरदारों में उन्होंने लोगों के दिल को जीता।

यह भी पढ़ें: मिलिए बॉलीवुड की सबसे अमीर फैमिली से, जिसके आगे कपूर, खान और बच्चन भी पीछे

हेमा मालिनी शाहरुख खान

अगली जोड़ी जो इस लिस्ट में आती है वो है ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन की। उन्होंने ‘सत्ते पे सत्ता’, ‘बागवान’ और ‘वीर जारा’ में एक दूसरे के संग बड़े पर्दे पर रोमांस किया, लेकिन फिल्म ‘गहरी चाल’ में दोनों ने भाई बहन का किरदार निभाया था।

रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा

‘गुंडे’ में प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह ने जमकर रोमांस किया तो ‘बाजीराव-मस्तानी’ में पति पत्नी बने। लेकिन जोया अख्तर की फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ में दोनों ने भाई-बहन लोगों का दिल जीता।

यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2024: इन 7 बॉलीवुड स्टार्स की बहनें लाइमलाइट से रहती हैं कोसो दूर, जानें करती हैं क्या काम

असिन और अभिषेक बच्चन

साल 2015 में आई फिल्म ‘ऑल इज वेल’ में अभिषेक बच्चन ने असीन संग रोमांस किया। लेकिन ‘बोल बच्चन’ में दोनों ही स्टार्स ने एक दूसरे के भाई बहन का रोल प्ले किया।

दीपिका पादुकोण और अर्जुन रामपाल

दीपिका पादुकोण ने फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में अर्जुन रामपाल की पत्नी का किरदार प्ले किया था। इसके बाद दोनों एक साथ फिल्म ‘हाउसफुल’ में भाई-बहन का किरदार प्ले किया था।

दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम

इस लिस्ट में एक और नाम है जिसने रोमांस भी जमकर किया और भाई बहन का रोल प्ले कर भी वाहवाही लूटी। हम बात कर रहे हैं। दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की। दोनों ने ‘देसी बॉयज’ में ऑनस्क्रीन रोमांस किया तो ‘रेस 2’ दोनों को भाई-बहन के किरदार में नजर आए थे।

सलमान खान और डेजी शाह

अब बारी आती है सलमान खान की जिन्होंने डेजी शाह से फिल्म ‘जय हो’ में रोमांस किया को ‘रेस 3’ में दोनों भाई बहन के किरदार में नजर आए। इसके अलावा सलमान खान नीलम संग ‘एक लड़का एक लड़की’ इश्क लड़ा चुके हैं तो ‘हम साथ-साथ हैं’ में दोनों भाई बहन बने थे।

यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan को बनाना है स्पेशल, तो राखी बांधते हुए भाई के साथ इन गानों पर बनाएं रील्स

First published on: Aug 19, 2024 01:27 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.