Rakhi Sawant: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत एक बार फिर से सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार उनके दिल को गहरी चोट लगी है। पाकिस्तानी एक्ट्रेस और बिजनेसमैन डोडी खान ने हाल ही में वीडियो शेयर की है। इसमें उन्होंने रिवील किया है कि वो राखी सावंत से शादी नहीं करेंगे। इस खबर के सामने आने के बाद राखी बेहद परेशान नजर आईं। साथ ही उन्होंने डोडी के पोस्ट पर टूटे हुए दिल वाले इमोजी रिएक्ट किए। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?
शादी से क्यों मुकरे डोडी खान?
डोडी खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, 'मैंने राखी को शादी के लिए प्रपोज तो किया था, लेकिन अब मैं इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ा सकता। राखी पहले से ही अपनी जिंदगी में काफी कुछ झेल चुकी हैं और अब वह अपनी जिंदगी को एन्जॉय कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: Roadies के सेट पर क्यों बेहोश हुईं Neha Dhupia? एक्ट्रेस ने शेयर की हेल्थ अपडेट
डोडी ने आगे कहा, 'मुझे कई तरह के संदेश और वीडियो मिल रहे हैं, जिसे मैं सहन नहीं कर सकता। इसलिए मैंने फैसला किया है कि मैं राखी से शादी नहीं करूंगा। हालांकि मैं हमेशा उनकी मदद करूंगा और उन्हें पाकिस्तान में एक अच्छा जीवनसाथी ढूंढकर दूंगा।'
राखी सावंत के फैंस का मिला समर्थन
डोडी के इस फैसले से राखी के फैंस काफी निराश हुए हैं। कई लोगों ने उनके इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट करते हुए डोडी के फैसले पर सवाल उठाए। एक फैन ने लिखा, "बिना सोचे-समझे प्रपोज ही क्यों किया?" तो वहीं, दूसरे फैन ने कहा, "अगर आप दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं, तो लोगों की परवाह क्यों?"
राखी सावंत की जिंदगी में उतार-चढ़ाव
राखी सावंत की निजी जिंदगी हमेशा चर्चा में रही है। उन्होंने 2023 में आदिल खान दुर्रानी से शादी की थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और दोनों का तलाक हो गया। इससे पहले वह रितेश राज सिंह के साथ रिश्ते में थीं, जो बिग बॉस 15 में उनके साथ नजर आए थे, लेकिन यह रिश्ता भी जल्द ही खत्म हो गया।
डोडी ने की तारीफ
अब डोडी खान ने राखी की धार्मिक आस्था और संघर्षों की सराहना की। वहीं उन्होंने शादी से इनकार कर दिया है और राखी सावंत का दिल एक बार फिर चकनाचूर हो गया है। अब देखना यह होगा कि राखी सावंत इस फैसले को किस तरह स्वीकार करती हैं और आगे उनकी जिंदगी में क्या नया मोड़ आता है।
यह भी पढ़ें: Deva में शाहिद कपूर हिट या फ्लॉप? मूवी देखने से पहले पढ़ लें ये रिव्यू
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.