Rajpal Yadav Death Threat: सैफ अली खान पर अटैक के बाद अब इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर और कॉमेडियन्स को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकियां मिली हैं। राजपाल यादव, सुगंध मिश्रा, रेमो डिसूजा और कपिल शर्मा को पाकिस्तान से धमकी भरे मेल मिले हैं। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और अब पाकिस्तान से धमकी भरे मेल को लेकर एक्ट-कॉमेडियन राजपाल यादव का पहला बयान सामने आया है, एक्टर का एक ऑडियो मैसेज सामने आया है, जिसमें उन्होंने इस बारे में बात की है।
यह भी पढ़ें: KBC 16: दिल्ली के किस गर्ल्स कॉलेज के चक्कर लगाते थे बिग बी? Amitabh Bachchan ने सुनाया रोचक किस्सा
राजपाल यादव का पहला बयान (Rajpal Yadav Death Threat)
पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से ई-मेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिलने के बाद एक्टर-कॉमेडियन राजपाल यादव ने एक ऑफिशियल बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्होंने पुलिस को मेल के बारे में जानकारी दे दी है। उन्होंने कहा, 'सर मैंने अंबोली पुलिस स्टेशन और साइबर क्राइम को इन्फॉर्म कर दिया था, उसके बाद मैंने इस बारे में किसी से कोई चर्चा नहीं की।'
ऑडियो मैसेज में क्या बोले राजपाल यादव
राजपाल यादव ने ऑडियो मैसेज में आगे कहा, ' ये मेरा काम भी नहीं है, इसके बारे में बोलना..जब मुझे कुछ पता ही नहीं है। मैं कलाकारी करता हूं और कलाकारी में कोशिश करता रहा हूं कि मैं अपने काम के ज़रिए हर उम्र के लोगों, युवा और बूढ़े, का मनोरंजन करने की कोशिश करता हूं। मैं इससे ज़्यादा कुछ नहीं कहना चाहता।'
सीनियर इंस्पेक्टर ने मीडिया को बताया
सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर सदाशिव ने मीडिया को बताया है, 'पाकिस्तान से आए एक ईमेल में राजपाल यादव को कपिल शर्मा को जान से मारने की धमकी देने का मैसेज दिया गया है। ई-मेल में लिखा है कि कपिल शर्मा की हर हलचल पर नजर रखी जा रही है। मेल में पाकिस्तान का IP एड्रेस दर्ज है और इसके साथ सिद्धू मूसेवाला और बाबा सिद्दीकी की फोटोज अटैच की गई हैं। टेक्निकल एविडेंस जुटाकर जांच शुरू कर दी गई और राजपाल यादव का बयान भी दर्ज कर लिया गया है।'
यह भी पढ़ें: Kapil Sharma के बाद राजपाल यादव, रेमो डिसूजा और सुगंधा मिश्रा को पाकिस्तान से मिले
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.