बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी पोस्ट के जरिए यह खुशखबरी अपने फैन्स के साथ शेयर की। कपल की इस अनाउंसमेंट के बाद से उन्हें बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारों और फैंस ने कमेंट कर उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।
कपल परेरेंट्स बनने वाले हैं
अभिनेत्री पत्रलेखा मां बनने वाली हैं और उनके पति राजकुमार राव जल्द ही पिता बनने जा रहे हैं। इस खुशखबरी को दोनों ने एक प्यारी सी तस्वीर के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें फूलों और पत्तों से सजे पालने की झलक दिखाई गई। उस पर लिखा था, 'बेबी ऑन द वे'। पोस्ट के नीचे राजकुमार और पत्रलेखा के नाम थे।
इस अनाउंसमेंट के बाद कई सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी। फराह खान ने लिखा कि आखिरकार खबर सामने आ गई! इसे छुपाना बहुत मुश्किल था। वहीं नेहा धूपिया, सोनम कपूर, ईशा गुप्ता, भूमि पेडनेकर, पुलकित सम्राट, मानुषी छिल्लर और दीया मिर्जा समेत कई सितारों ने भी कमेंट कर खुशी जताई।
राजकुमार और पत्रलेखा का रिश्ता
राजकुमार और पत्रलेखा ने करीब 11 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 15 नवंबर 2021 को शादी की थी। राजकुमार ने शादी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि उन्होंने अपनी सबसे अच्छी दोस्त, हमसफर और परिवार से शादी की।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.