Jailer 2 Box Office: हर बार की तरह इस बार भी सुपरस्टार रजनीकांत ने सबको अपना दीवाना बना लिया है. हाल ही में आई उनकी फिल्म 'जेलर 2' ने भारत सहित विदेशों में भी तहलका मचा रही है. फिल्म ने भारत में 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म का जबरदस्त जलवा देखने को मिल रहा है.

'जेलर 2' की कमाई

15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है. Sacnilk के मुताबिक, ओपनिंग डे पर फिल्म ने 59.70 करोड़ रुपये से अपनी शुरुआत की. इसके बाद शुक्रवार को फिल्म ने 37.10 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. इसके बाद तीसरे दिन शनिवार को फिल्म की कमाई 47.80 करोड़ रुपये रही. बात करें चौथे दिन रविवार की तो चौथे दिन, 'जेलर 2' ने 55.85 करोड़ की नेट कमाई की — तमिल (चौथा दिन) से 39.95 करोड़, तेलुगु से 9.50 करोड़, हिंदी (चौथा दिन) से 5.75 करोड़ और कन्नड़ (चौथा दिन) से 65 लाख की कमाई हुई. इसके साथ ही, भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन 234.25 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन 199.90 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने चौथे दिन 40 करोड़ की कमाई की, जिससे इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन 190.00 करोड़ तक पहुंच गया है. इस तरह, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 424.25 करोड़ हो गया है.

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

भारत के अलावा विदेशों में भी ‘जेलर 2’ की जबरदस्त पॉपुलैरिटी देखने को मिल रही है. ओपनिंग डे पर फिल्म ने वर्ल्ड वाइड कलेक्शन से कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. पहले दिन ओवरसीज कलेक्शन के मामले में फिल्म ने 55 करोड़ से 57 करोड़ का मुनाफा कमाया था. वहीं दूसरे दिन फिल्म ने ओवरसीज ओपनिंग में 43 करोड़ का कलेक्शन किया. तीसरे दिन फिल्म ने विदेशों में 53 करोड़ रुपये की कमाई की. इस तरह फिल्म का टोटल ओवरसीज कलेक्शन 150 करोड़ पार हो चला है. अभी चौथे दिन के आंकड़े आने बाकी हैं.

तीन दिन में 300 करोड़

पहले दिन 59.70 इसने करोड़ रुपये, दूसरे दिन 37.10 करोड़, तीसरे दिन शनिवार को 47.80 करोड़ का बिजनेस किया. इसी के साथ फिल्म ने केवल 3 ही दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. दुनियाभर में इसने 317.15 करोड़ रुपये कमाए हैं.