Tuesday, 1 October, 2024

---विज्ञापन---

Rajinikanth: अचानक से अस्पताल में भर्ती होने की सामने आई वजह, पत्नी लता ने बताई कैसी है सुपरस्टार की तबीयत

 Rajinikanth Health Update: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत को सोमवार की सुबह अचानक से चेन्नई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक्टर के फैंस उनके सेहत को लेकर परेशान थे। इसी बीच रजनीकांत की पत्नी लता ने राहत भरी खबर दी है। लता ने बताया है कि रजनीकांत खतरे से बाहर हैं, वो अब ठीक हैं।

Rajinikanth Health Update
Rajinikanth Health Update

Rajinikanth Health Update: सुपरस्टार रजनीकांत को आनन-फानन में तबीयत बिगड़ने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया। रजनीकांत सोमवार की सुबह चेन्नई के अस्पताल में भर्ती हुए। एक्टर की तबीयत बिगड़ने से उनके फैंस काफी परेशान हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रजनीकांत को अचानक से पेट में तेज दर्द होने के बाद अपोलो अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। अब रजनीकांत की पत्नी लता ने सुपरस्टार की हेल्थ अपडेट शेयर किया है। लता ने बताया है कि रजनीकांत की सेहत खतरे से बाहर है और चिंता करने वाली कोई बात नहीं है।

रजनीकांत की पत्नी ने शेयर की हेल्थ अपडेट 

मीडिया से बात करते हुए रजनीकांत की पत्नी लता ने कहा कि सब ठीक है, चिंता करने की कोई बात नहीं है। इसके अलावा लता ने ज्यादा कुछ नहीं बोला है। लेकिन रजनीकांत की पत्नी द्वारा दी गई जानकारी ही सुपरस्टार के फैंस के लिए काफी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रजनीकांत को ऑपरेशन थिएटर के बजाय इलाज से गुजरना पड़ेगा। सुपरस्टार का इलाज कैथ लैब में होने वाला है।

यह भी पढ़ें: विवेक ओबेरॉय ने सालों बाद अपने ‘लव ट्रायंगल’ पर तोड़ी चुप्पी, सलमान खान ऐश्वर्या राय से जुड़ा है मामला

रजनीकांत पेट दर्द की वजह से अस्पताल में हुए भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 1 अक्टूबर की सुबह- सुबह रजनीकांत को चेन्नई के अपोलो ग्रीम्स रोड अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनका ये इलाज कार्डियक कैथ लैब में किया जाएगा। जो हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ साई सतीश करने वाले हैं। इससे ज्यादा भी कोई भी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

 

 

रजनीकांत वर्कफ्रंट 

रजनीकांत अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। 2 अक्टूबर को सुपरस्टार की अपकमिंग फिल्म ‘वेट्टैया’ का ट्रेलर को रिलीज किया जाएगा। रजनीकांत की फिल्म ‘वेट्टैया’ 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रजनीकांत की दूसरी फिल्म ‘कुली’ अगले साल 2025 में रिलीज होगी।

 

यह भी पढ़ें: Rajinikanth की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, जानें सुपरस्टार को क्या हुआ?

First published on: Oct 01, 2024 03:43 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.