क्रोएशिया के एक रेस्ट्रॉन्ट से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। इसमें शिल्पा शेट्टी और उनके परिवार के एक विदेशी लड़के से बहस करने का दावा किया जा रहा है। अब शिल्पा के पति राज कुंद्रा ने सामने आकर इस विवाद पर सफाई दी है और बताया है कि असल में उस दिन क्या हुआ था। आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या बताया है।
राज कुंद्रा ने तोड़ी चुप्पी
राज कुंद्रा के इस वायरल वीडियो को लेकर शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए बताया है कि उस दिन असली मामला कुछ और था। राज ने कहा कि रेस्ट्रॉन्ट में टेबल को लेकर गलतफहमी और अव्यवस्था के कारण ये पूरी स्थिति बनी। राज कुंद्रा ने बताया, "मैंने एक साल पहले ही अपनी पत्नी के 50वें जन्मदिन के लिए उस रेस्ट्रॉन्ट में टेबल बुक की थी। लेकिन जब हम वहां पहुंचे, तो हमें बताया गया कि हमारी टेबल किसी और को दे दी गई है। रेस्ट्रॉन्ट ने इसे 'डबल बुकिंग एरर' बताया, जो किसी एजेंट की तरफ से हुई थी।”
20 से ज्यादा मेहमानों को जाना पड़ा वापस
राज कुंद्रा के मुताबिक वह अपने पूरे परिवार के साथ वहां पहुंचे थे, जिनमें उनके माता-पिता, सास और लगभग 20 मेहमान शामिल थे। लेकिन टेबल नहीं मिलने के कारण सभी को वापस लौटने को कहा गया। राज बोले, “मैं खुद भी रेस्ट्रॉन्ट चलाता हूं और मुझे यह स्थिति बेहद निराशाजनक लगी।”
क्रोएशिया में शूट किए गए इस वीडियो में दावा किया गया था कि शिल्पा शेट्टी और उनके परिवार की एक विदेशी लड़की से बहस हो गई, क्योंकि उसने उनसे धीरे बोलने के लिए कहा था। यहां तक कि एक कैप्शन में यह भी लिखा गया कि राज कुंद्रा ने गुस्से में कहा, “तुम जानते नहीं हम कौन हैं।”
यह भी पढ़ें: Dipika Kakar को लिवर कैंसर सर्जरी के बाद सताया नया डर, इमोशनल हो फैंस संग शेयर किया दर्द
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.