Raj Kapoor: 'राज कपूर' बॉलीवुड का बहुत बड़ा नाम है। राज कपूर की दुनिया सिर्फ एक्टिंग और डायरेक्टिंग तक ही सीमित नहीं थी बल्कि उन्होंने दुनिया के कई लोगों के लॉन्च किया था।सुपरस्टार की वजह से कई लोगों के करियर को चमकदार शुरुआत दी। राज कपूर की 100वीं जयंती पर फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इस इवेंट की चर्चा काफी तेजी से चल रही हैं। इसी बीच आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ नाम जिनको राज कपूर ने बॉलीवुड में एंट्री दिलाकर लॉन्च किया।
नर्गिस
राज कपूर और नर्गिस की जोड़ी इंडियन सिनेमा की सबसे खास जोड़ियों में से एक मानी जाती है। राज कपूर और नरगिस की जोड़ी को आज भी लोग याद करते हैं। नर्गिस की पहली फिल्म साल 1943 में 'तकदीर आई थी। इस फिल्म के बाद नरगिस ने राज कपूर के साथ 'आग' (1948) और 'बरसात' (1949) में काम किया। इन फिल्मों ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया। राज कपूर के साथ काम करने से उनकी किस्मत चमक गई। राज कपूर के साथ फिल्मों ने नरगिस को बॉलीवुड में एक नई पहचान दिलाई।
डिंपल कपाड़िया
डिंपल कपाड़िया बॉलीवुड का जाना माना नाम है। साल 1973 में राज कपूर की फिल्म 'बॉबी' से डिंपल कपाड़िया ने अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस का मासूम और चुलबुलापन का रोल था। फिल्म बॉबी के रोल ने डिंपल कपाड़िया को रातों-रात स्टार बना दिया।
ऋषि कपूर
साल 1973 में राज कपूर ने अपने बेटे ऋषि कपूर को फिल्म बॉबी से लॉन्च किया था। इस फिल्म ने ऋषि कपूर को न केवल बॉलीवुड में जगह दिलाई बल्कि उन्हें रोमांटिक हीरो के रूप में फेमस कर दिया।
मंदाकिनी
साल 1985 में राज कपूर ने अपनी आखिरी फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' को डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में उन्होंने मंदाकिनी को लॉन्च किया था। फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में मंदाकिनी ने बोल्ड और इमोशनल एक्टिंग ने इंडस्ट्री पर अलग पहचान दिलाई। इस फिल्म ने मंदाकिनी को फेमस कर दिया और वो एक जाना माना नाम बन गईं।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.