अजय देवगन और रितेश देशमुख की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रेड 2’ पर पहले शो के रीव्यू पॉजिटिव और शानदार आए हैं। सोशल मीडिया एक्स पर किसी ने फिल्म को ‘पावरफुल’ तो किसी ने ‘मास्टरपीस’ जैसे शब्दों से नवाजा है। इस फिल्म के जरिए अजय देवगन की बॉलीवुड में दमदार वापसी की है। वहीं रितेश देशमुख ने भी विलेन बनकर धूम मचाई है।
अजय देवगन की दमदार वापसी
'रेड' के इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक के किरदार में एक बार फिर अजय देवगन की वापसी ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया है। हर बार की तरह इस बार भी उनके इंटेंस डायलॉग डिलीवरी और आंखों से इमोशन व्यक्त करने के लिए उन्होंने खूब तारीफें बटोरी हैं। समीक्षकों का कहना है कि अजय की मौजूदगी फिल्म को मजबूत आधार देती है।
रितेश देशमुख ने छीन ली लाइमलाइट
इस बार फिल्म में सरप्राइज पैकेज के रूप में सामने आए हैं रितेश देशमुख। उन्होंने भ्रष्ट राजनेता ‘दादाभाई’ का किरदार निभा रहे हैं। इस रोल के जरिए उन्होंने अपनी नई स्किल दिखाई है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का कहना है कि रितेश ने इस फिल्म में अजय को भी टक्कर दे दी और खलनायक बनकर शो चुरा लिया।
फिल्म में न केवल अभिनय, बल्कि इसकी सिनेमैटोग्राफी, पावरफुल डायलॉग्स और बैकग्राउंड स्कोर को भी काफी सराहना मिल रही है। एक यूजर ने एक्स पर लिखा, "पूरी तरह से रोंगटे खड़े कर देने वाला! दमदार डायलॉग, शानदार विजुअल और अजय देवगन बेहतरीन फॉर्म में।"
यह भी पढ़ें: कोर्ट ने मलाइका अरोड़ा को लगाई फटकार, एक्ट्रेस के खिलाफ गैर-जमानती वारंट हो सकता है जारी
डायरेक्शन और प्रोडक्शन की भी तारीफ
राजकुमार गुप्ता द्वारा डायरेक्ट की गई इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार ने किया है। टी-सीरीज और पैनोरमा स्टूडियोज के बैनर तले बनी यह फिल्म 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। बता दें कि ‘रेड 2’ को इस साल की सबसे मनोरंजक और दमदार फिल्मों में से एक माना जा रहा है। समीक्षकों के अनुसार यह फिल्म दर्शकों को अंत तक बांधे रखने में सफल रही है और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग की संभावना है।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी ड्रामा नहीं देख सकेंगे भारतीय फैंस, सरकार ने ब्लॉक किए एंटरटेनमेंट चैनल
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.