बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन एक बार फिर IRS ऑफिसर अमय पटनायक के किरदार में पर्दे पर धमाकेदार वापसी कर ली है। फिल्म 'रेड 2' सिनेमाघरों में रिलीज होते ही दर्शकों के दिल में छा गई है। इस बार फिल्म की कहानी और किरदार दोनों चर्चा में हैं। लेकिन इन सबके बीच सबसे ज्यादा सुर्खियों में है स्टार्स की फीस। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय देवगन को इस फिल्म के लिए मोटी रकम दी गई है। आइए जानते हैं कि बाकी स्टारकस्ट ने कितनी फीस ली है।
अजय देवगन ने ली कितनी फीस
फिल्म के लीड एक्टर अजय देवगन को 'रेड 2' में काम करने के लिए 20 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस दी गई है। यह फीस उनके स्टारडम और फिल्म में उनके लीड रोल को देखते हुए बिल्कुल जायज मानी जा रही है।
रितेश देशमुख का निगेटिव अवतार
इस फिल्म में रितेश देशमुख विलेन के रोल में नजर आ रहे हैं। दादा मनोहर भाई का खतरनाक रोल निभाने के लिए रितेश ने 4 करोड़ रुपये फीस ली है। उनका यह निगेटिव किरदार फिल्म की यूएसपी माना जा रहा है।
वाणी कपूर को मिली कितनी फीस
फिल्म में वाणी कपूर अजय देवगन की पत्नी की भूमिका निभाई है। हालांकि उनके रोल को कुछ खास पसंद नहीं आया है। लेकिन इसके बावजूद उन्हें 1 करोड़ रुपये फीस दी गई है।
फिल्म में अधिकारी की भूमिका निभा रहे रजत कपूर को 40 लाख रुपये फीस दी गई है। वहीं रितेश देशमुख की मां की भूमिका निभा रहीं एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक को 30 लाख रुपये दिए गए हैं।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.