Rahul Dev Birthday: राहुल देव ने अपने करियर की शुरुआत साल 1994 में एक मॉडल में रूप में की थी. इसके बाद एक्टिंग पर फोकस करने के लिए उन्होंने साल 2002 में मॉडलिंग छोड़ दी. उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्मों और टीवी शोज में काम किया है. साल 2000 में आई एक्शन फिल्म 'चैंपियन' से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने नजीर अहमद का किरदार निभाया था, उनके इस विलेन के किरदार को दर्शकों ने खूब सराहा था. इस रोल के लिए वह साल 2001 में 'फिल्मफेयर बेस्ट विलेन अवार्ड' के लिए नॉमिनेट भी हुए थे.
Asoka
साल 2001 में आई फिल्म 'अशोका' में राहुल ने भीमा का किरदार निभाया था. यह एक हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म है. फिल्म में सम्राट अशोक के लाइफ के शुरुआती दिनों को दिखाया गया है. संतोष सिवन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में राहुल के अलावा शाहरुख खान, करीना कपूर, डैनी डेन्जोंगपा, ऋषिता भट्ट और अजित कुमार जैसे एक्टर्स भी शामिल थे. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी.
---विज्ञापन---
Indian
साल 2001 में आई एक्शन फिल्म 'इंडियन' में राहुल देव ने प्रताप सिन्हा का किरदार निभाया था. फिल्म का डायरेक्शन एन. महाराजन ने किया था. राहुल के अलावा इस फिल्म में सनी देओल, शिल्पा शेट्टी, डैनी डेन्जोंगपा, राज बब्बर और मुकेश ऋषि जैसे कलाकार भी शामिल थे. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इसे आप यूट्यूब, जी 5 और अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
---विज्ञापन---
Mass
साल 2004 में आई फिल्म 'मास' एक तेलगु फिल्म है, जिसका डायरेक्शन राघव लॉरेंस ने किया था. इस फिल्म में राहुल ने शेषु का किरदार निभाया था. फिल्म में उनके अलावा नागार्जुन, ज्योतिका और प्रकाश राज भी शामिल थे. फिल्म में राहुल की एक्टिंग को खूब सराहा गया था. इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
राहुल ने सिर्फ बॉलीवुड और तेलगु फिल्मों में ही नहीं, बल्कि पंजाबी और भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया है. उन्होंने साल 2011 में आई पंजाबी फिल्म 'धरती' में विलेन का किरदार निभाया था. साल 2013 में उन्होंने अपना टेलीविजन डेब्यू धार्मिक शो 'देवों के देव महादेव' में राक्षस अरुणासुर के किरदार से किया था. साल 2016 में वह सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस' के दसवें में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए. इसके बाद 2018 में वह भोजपुरी फिल्म 'दुल्हन चाही पाकिस्तान से 2' में भी नजर आए थे.
यह भी पढ़ें:-’10 बार Kiss करना होगा…’, 1000 रुपये के लिए प्रोड्यूसर ने रखी थी सैफ अली खान के सामने अजीब शर्त