Sunday, 22 September, 2024

---विज्ञापन---

सुपरस्टार का फ्लॉप बेटा, 20 फिल्में की फिर भी नहीं बन पाया स्टार; रियल लाइफ में भी बन गए थे विलेन

Puru Raaj Kumar: बॉलीवुड के एक सुपरस्टार का बेटा कभी स्टार ही नहीं बन पाया। लगातार 10 फ्लॉप फिल्में देने के बाद एक्टर को हिंदी सिनेमा छोड़ना पड़ा। आइए आपको बताते हैं उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें।

Puru Raaj Kumar Throwback: बॉलीवुड में ऐसे कई एक्टर्स हैं जो खुद तो सुपरस्टार बन गए लेकिन उनके बेटे कभी स्टार भी नहीं बन पाए। आज हम ऐसे ही एक सुपरस्टार के बेटे की कहानी आपको बताने जा रहे हैं। बॉलीवुड में 20 फिल्में करने के बाद भी वह हिंदी सिनेमा में अपनी जगह नहीं बना पाए। बी-टाउन के दिग्गज कलाकारों में से एक राज कुमार ने जहां बॉलीवुड पर अपनी एक्टिंग से राज किया, वहीं दूसरी ओर उनके बेटे पुरु राज कुमार अपनी पहचान ही नहीं बना पाए। उन्होंने तकरीबन 10 फ्लॉप फिल्में की इसके बाद एक्टिंग की दुनिया से विदा ले ली।

करिश्मा कपूर के साथ किया था डेब्यू

पुरु ने विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन और करिश्मा कपूर जैसी एक्ट्रेस के साथ मूवीज में काम किया। इसके बावजूद भी उनकी गिनती फ्लॉप एक्टर्स में ही की जाती है। पुरु राज कुमार ने एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के साथ ‘बाल ब्रम्हचारी’ मूवी से बॉलीवुड में एंट्री ली। उनकी पहली ही मूवी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह आकर गिरी। इसके बाद एक्टर को चार साल तक कोई मूवी नहीं मिली।

इन फिल्मों में भी किया काम

चार साल बाद पुरु को ऐश्वर्या राय बच्चन और अनिल कपूर के साथ काम करने का मौका मिला। उन्होंने ‘हमारा दिल आपके पास है’ मूवी की। इसमें उन्हें नेगेटिव रोल करने को मिला। वहीं ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई। इसके बाद पुरु ने ‘मिशन कश्मीर’, ‘खतरों के खिलाड़ी’, ‘दुश्मनी’, ‘एलओसी कारगिल’, ‘जागो’, ‘उमराव जान’ जैसी फिल्में की, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुईं। लगातार 10 फ्लॉप फिल्में देने के बाद एक्टर ने बॉलीवुड छोड़ दिया।

पुरु राज कुमार बॉलीवुड के सुपरस्टार राजकुमार के बेटे हैं। राजकुमार को हिंदी सिनेमा में अपनी दमदार एक्टिंग से जाना जाता है। मदर इंडिया में सहायक भूमिका निभाकर वह रातों रात स्टार बन गए थे। हालांकि उनकी ये विरासत उनका बेटा आगे ले जाने में सफल नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें: कार एक्सीडेंट के बाद अब कैसी है ‘माई नेम इज खान’ के एक्टर की तबियत? डॉक्टर्स ने दिया हेल्थ अपडेट

8 लोगों पर चढ़ा दी थी गाड़ी

राज कुमार के बेटे पुरु की रियल लाइफ भी खास नहीं रही। उन्होंने नशे की हालत में फुटपाथ पर सो रहे 8 लोगों पर गाड़ी चढ़ा दी थी। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। हादसे में घायल हुए लोगों में से तीन की मौत हो गई थी, जिसके बाद पुरु को अदालत में दोषी पाया गया था। हालांकि इस मामले में दोनों पक्ष ने कोर्ट के बाहर आपस में समझौता कर लिया था, इसलिए पुरु जेल जाने से बच गए थे। एक्टर अभी अपनी फैमिली के साथ मुंबई रहते हैं और वह लाइमलाइट से काफी दूर हैं।

यह भी पढ़ें: 90 के दशक का मशहूर विलेन, बॉलीवुड को दीं कई हिट फिल्में; दर्दनाक हादसे में परिवार के सामने चली गई जान

First published on: Sep 22, 2024 02:48 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.