एक्टर आर. माधवन अपनी सॉफ्ट स्माइल, गहरी आंखें और दमदार डायलॉग डिलीवरी के साथ सिर्फ एक एक्टर ही नहीं बल्कि एक ऐसा कलाकार हैं जिन्होंने हर किरदार को जिया है। चाहे वो रोमांटिक ‘मैडी’ हों या साइंटेस्ट ‘नांबी नारायणन’, माधवन ने हर भूमिका को अपनी सादगी और संजीदगी से यादगार बना दिया है। आज यानि 1 जून को आर. माधवन अपना जन्मदिन मना रहे हैं इस खास मौके पर आइए आपको एक्टर की फिल्मों में बेस्ट परफॉर्मेंस के बारे में बताते हैं। 'रंग दे बसंती' 'रंग दे बसंती' में माधवन बेहद प्रभावशाली रोल में नजर आए थे। उन्होंने एयरफोर्स ऑफिसर अजय सिंह राठौर का किरदार निभाया, जिसकी कहानी फिल्म में एक भावनात्मक और क्रांतिकारी मोड़ लाती है। आमिर खान और अन्य कलाकारों के साथ उनका यह किरदार दर्शकों के दिल में जगह बना गया। 'थ्री इडियट्स' 'थ्री इडियट्स' में फरहान कुरैशी का रोल निभाकर माधवन ने यह साबित कर दिया कि वह केवल रोमांटिक हीरो ही नहीं, एक बेहतरीन कैरेक्टर एक्टर भी हैं। आमिर खान और शरमन जोशी के साथ उनकी दोस्ती और कैमिस्ट्री इस फिल्म की जान रही। 'तनु वेड्स मनु' 'तनु वेड्स मनु' और इसके सीक्वल में माधवन ने एक सादे और इमोशनल डॉक्टर 'मनु' की भूमिका निभाई। इस किरदार  जो अपनी सच्चाई और मासूमियत से दर्शकों को छू गया। कंगना रनौत के साथ उनकी केमिस्ट्री ने फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी सफल बनाया। 'साला खडूस' 'साला खडूस' में माधवन ने एक सख्त बॉक्सिंग कोच की भूमिका निभाई, जो एक युवा लड़की को ट्रेन करता है। फिल्म में उनका फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन और एक्टिंग की गहराई दोनों ही काफी शानदार रहे। इस फिल्म में उनके किरदार को काफी तारीफ मिली। 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' माधवन के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई। इस फिल्म में उन्होंने सिर्फ एक्टिंग ही नहीं की बल्कि इसे लिखा और प्रोड्यूस भी किया और डायरेक्ट भी किया। इसरो वैज्ञानिक नांबी नारायणन की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म में माधवन ने किरदार को पूरी सच्चाई और संवेदनशीलता के साथ निभाया। 'धोखा राउंड द कॉर्नर' 'धोखा: राउंड द कॉर्नर' में माधवन ने एक परेशान पति का किरदार निभाया, जो दर्शकों को लगातार यह सोचने पर मजबूर करता है कि असली विलेन कौन है। खुशाली कुमार और अपारशक्ति खुराना के साथ इस फिल्म में माधवन ने सस्पेंस को जीवंत कर दिया। 'शैतान' 'शैतान' में माधवन एकदम नए अवतार में नजर आए। इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसा किरदार निभाया जो शैतानी शक्तियों का मालिक है। अजय देवगन और ज्योतिका जैसे कलाकारों के बीच भी माधवन का निगेटिव रोल पूरी तरह उभरकर सामने आया। 'हिसाब बराबर' OTT पर आई 'हिसाब बराबर' में उन्होंने एक रेलवे टिकट चेकर का किरदार निभाया जो एक घोटाले को उजागर करता है। सिस्टम से अकेले लड़ता यह किरदार आम आदमी के संघर्ष को बखूबी दिखाता है।   यह भी पढ़ें: बधाई हो! Heeramand फेम शर्मिन सहगल के घर किलकारी गूंजी, बेटे का हुआ जन्म 'केसरी चैप्टर 2' हाल ही में रिलीज़ हुई 'केसरी चैप्टर 2' में माधवन एक ब्रिटिश लॉयर के रोल में नजर आए, जो जलियांवाला बाग नरसंहार के केस में ब्रिटिश सरकार की तरफ से कोर्ट में खड़ा होता है। अक्षय कुमार के साथ कोर्टरूम सीन्स में माधवन की उपस्थिति बेहद प्रभावशाली रही। यह भी पढ़ें: Suchata Chuangsri कौन? जिसने 21 साल की उम्र में जीता Miss World 2025 का ताज