Sunday, 27 October, 2024

---विज्ञापन---

Queen of Indian Pop उषा उत्थुप के पहले पति रामू को जानी ने कही थी ऐसी बात, हो गया उषा और रामू का तलाक…

Usha Uthup Love Story: शादीशुदा होते हुए भी उषा उत्थुप का दिल आ गया था जानी चाको उत्थुप पर, कैसे जानी चाको ने उषा को किया प्रपोज? किस तरह से उषा अपने पहले पति रामू से हुई अलग? बेहद दिलचस्प किस्सा है ये, चलिए जानते हैं।

Usha Uthup Love Story
Usha Uthup Love Story

Usha Uthup Love Story: भारतीय सिनेमा की पॉप सिंगर उषा उत्थुप के पति जानी का बीती रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया, लेकिन क्या आप जानते हैं जानी चाको सिंगर उषा उत्थुप के सेकंड हस्बैंड थे। चलिए जानते हैं, कैसे शादीशुदा उषा उत्थुप की लव स्टोरी जानी के साथ शुरू हुई और किसने-किसको किस अंदाज में प्रपोज किया।

कैसे हुआ जानी चाको निधन

पद्म भूषण पुरस्कार जीत चुकी प्लेबैक सिंगर और एक्ट्रेस उषा उत्थुप के पति जानी चाको उत्थुप का 8 जुलाई 2024 को कोलकाता में निधन हो गया। जानी उत्थुप उस समय घर पर ही टीवी देख रहे थे। इस दौरान उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की, उनको तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उषा उत्थुप के पहले पति

उषा उत्थुप के पहले पति का नाम रामू था। 1970 के दशक में ही उनकी शादी हो गई थी। उषा कोलकाता के मशहूर नाइट क्लब ट्रिंकस में परफॉर्म किया करती थीं और उनके पति उनके साथ ही रहा करते थे। एक दिन परफॉर्मेंस के दौरान उषा की पहली नजर जानी चाको पर पड़ी, जो उनके पास टेबल पर ही बैठे थे।

रामू से बात करने लगे जानी

जब उषा इस नाइट क्लब में क्लासिक ‘ए टेस्ट ऑफ हनी’ पर परफॉर्म कर रही थीं तो उन्होंने ये नोटिस किया कि जानी चाको उनके पति रामू से बात कर रहे हैं। अपने पति को किसी अन्य से बात करता हुआ देख उषा को सुकून महसूस हुआ क्योंकि उनके पति को बातचीत के लिए एक साथी मिल गया था। अगले दिन रामू ने जब उषा को कहा कि जानी चाको ने उन्हें खाने पर इंवाइट किया है, जिससे दोनों की फ्रेंडशिप और भी मजबूत होगी। हालांकि इसी दिन शाम को जब उषा नाइट क्लब में परफॉर्म कर रही थीं तो उन्हें वहां जानी चाको तो दिखे लेकिन उनके पति रामू कहीं नहीं दिखाई दिए। शो के बाद जानी ने उषा से कांटेक्ट किया और उन्हें घर छोड़ने का ऑफर दिया, जिसे उषा ने एक्सेप्ट कर लिया और दोनों चुपचाप घर की ओर चल दिए।

असल मोड़ आया घर पहुंचने पर

उषा की बायोग्राफी में बताया गया है कि जैसे ही उषा ने दरवाजा नॉक किया तो रामू ने दरवाजा खोला। जब रामू ने उषा के साथ जानी को देखा तो उन्हें अच्छा नहीं लगा। ऐसे में रामू ने बाहर से ही जानी को रोका और कहा, बस मिस्टर उत्थुप! आप यहीं से जा सकते हैं। उषा अपने पति रामू के इस व्यवहार से हैरान थीं।

क्यों किया रामू ने ऐसा

बाद में रामू ने उषा को बताया कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि बीती रात चाइनीस रेस्टोरेंट में जानी चाको ने उनसे मुलाकात के दौरान कहा था कि मुझे आपकी वाइफ पसंद है। यानी रामू के आगे जानी चाको ने उषा से अपने प्यार की बात को कबूल कर लिया था। रामू इस बात से बेहद बेचैन हो गए थे, इसीलिए वे नाइट क्लब भी नहीं गए। वहीं उषा ने भी रामू के सामने इस बात को एक्सेप्ट किया कि उनके मन में भी जानी के लिए फिलिंग्स डेवलप हुई हैं।

रामू और उषा के बीच शुरू हुआ तनाव

इन सब बातों की वजह से आने वाले कुछ सप्ताह तक उषा और रामू के बीच तनाव हो गया। दोनों ने एक-दूसरे के बीच डिस्टेंस मेंटेन कर लिया। उषा और रामू की शादी को 5 साल हो गए थे। इस दौरान उषा ने ये भी महसूस किया कि उनकी और रामू की शादीशुदा जिंदगी नीरस हो गई है। ऐसे में उषा को रामू या जानी में से किसी एक के साथ रहने का निर्णय लेना था तो उन्होंने रामू के बदले जानी का चुनाव किया और वे अपने पहले पति से अलग हो गईं और जानी चाको से शादी करने का अहम निर्णय लिया। अंतिम समय तक दोनों की लव स्टोरी चली। 8 जुलाई 2024 अपने निधन के वक्त जानी ने उषा का साथ निभाया।

कौन है उषा उत्थुप

उषा उत्थुप को भारतीय संगीत में अहम योगदान के लिए पद्मभूषण जैसे प्रतिष्ठित अवार्ड से नवाजा गया है। वे अक्सर अपने दिल की बात सुनने पर जोर देती दिखाई देती हैं। म्यूजिक इंडस्ट्री में उषा ने खूब नाम कमाया है। उन्होंने पॉप और जैज से लेकर फोक और क्लासिकल तक कई बॉलीवुड हिट गानों में अपनी आवाज दी है। उषा ऐसी प्लेबैक सिंगर हैं जो 15 से अधिक भाषाओं के साथ-साथ विदेशी भाषाओं में भी आसानी से गा सकती हैं। इसीलिए उन्हें ‘क्वीन आफ इंडियन पॉप’ कहा जाता है।

ये भी पढ़ें: इंडियन पॉप आइकन उषा उत्थुप कौन, जिनके पति का 78 साल की उम्र में हुआ निधन! 

First published on: Jul 09, 2024 02:41 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.