Allu Arjun Arrest: पुष्पा 2 के स्टार अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। एक्टर को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला हैदराबाद में पुष्पा 2 के प्रीमियर में भगदड़ मचने से महिला की मौत से जुड़ा है। महिला की मौत के बाद अल्लू अर्जुन के खिलाफ केस दर्ज करा दिया गया था। अब हैदराबाद पुलिस ने मामले पर एक्शन लेते हुए पुष्पा स्टार को अरेस्ट कर लिया है। इस मामले में अल्लू अर्जुन के साथ-साथ थिएटर प्रबंधन पर भी केस दर्ज किया गया था। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

क्या है मामला?

दरअसल 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में अल्लू अर्जुन की मूवी पुष्पा 2 का प्रीमियर रखा गया था। उस दौरान अल्लू अर्जुन भी अपने फैंस से मिलने थिएटर पहुंचे थे। वहीं उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि थिएटर में इतनी भीड़ उमड़ जाएगी। बेतहाशा भीड़ होने की वजस से वहां भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में एक 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी। वहीं महिला का बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। यह भी पढ़ें: KBC 16: अमिताभ बच्चन ने क्यों छेड़ा सुनील गावस्कर का जिक्र? क्रिकेट कमेंटेटर्स को बोला बायस्ड

एक्टर ने आरोपों को बताया झूठा

वहीं केस होने के बाद अल्लू अर्जुन ने चिक्कडपल्ली पुलिस द्वारा लिखी गई एफआईआर को खारिज करने के लिए याचिका दायर की थी। साथ ही कहा था कि इस घटना में महिला की मौत बेहद दुखद है। लेकिन इससे पहले भी मैं कई बार थिएटर जा चुका हूं और ऐसी घटना पहली बार हुई है। उन्होंने कहा कि मैंने थिएटर प्रबंधन और एसीपी को पहले ही सूचित कर दिया था। हमारी टीम की तरफ से कोई लापरवाही नहीं बरती गई और आरोप भी झूठे हैं।

अल्लू अर्जुन ने किया सपोर्ट

वहीं हादसे के बाद से ही अल्लू अर्जुन लगातार पीड़ित परिवार को सपोर्ट कर रहे हैं। घटना के तुरंत बाद एक्टर ने अपने एक्स अकाउंट पर इस मामले पर दुख जताया था। साथ ही पीड़ित परिवार को हर संभव मदद देने का ऐलान किया था। साथ ही अल्लू अर्जुन ने कहा था कि पूरी फिल्म कास्ट पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। वहीं एक्टर ने पीड़ित परिवार को 25 लाख का मुआवजा देने का भी ऐलान किया था। यह भी पढ़ें: 38 की उम्र में मशहूर एक्टर ने दी खुशखबरी, TV छोड़ दुबई हुआ शिफ्ट, खोला खुद का रेस्टोरेंट