टीवी की ‘पार्वती’ यानी पूजा बैनर्जी के लिए इस बार का मदर्स डे बेहद खास बन गया। जहां पूरी दुनिया मदर्स डे सेलिब्रेट कर रही थी, वहीं पूजा ने अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी के बीच धूमधाम से गोदभराई की रस्म निभाई। एक्ट्रेस ने पति कुणाल वर्मा संग इस खास सेलिब्रेशन की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जो देखते ही देखते वायरल हो गईं। पारंपरिक अंदाज में हुई इस गोदभराई में पूजा बेहद खूबसूरत नजर आईं। उन्होंने लाइट पिंक साड़ी के साथ डार्क रेड दुपट्टा कैरी किया था। फ्लोरल ज्वेलरी, चेहरे की प्यारी मुस्कान और प्रेग्नेंसी ग्लो ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए। तस्वीरों के साथ कपल ने प्यारा सा कैप्शन लिखा। हालांकि, इस सेलिब्रेशन की सबसे ज्यादा चर्चा एक खास चीज को लेकर हो रही है। दरअसल, गोदभराई के दौरान पूजा की गोद में एक प्यारी सी गुड़िया नजर आई, जिसे देखकर फैंस अब अंदाजा लगा रहे हैं कि क्या कपल ने इशारों-इशारों में बेबी गर्ल का जेंडर रिवील कर दिया है? सोशल मीडिया पर यही सवाल तेजी से वायरल हो रहा है।