Priyanka Chopra On Shefali Jariwala Death: शेफाली जरीवाला ने 27 जून को हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया, उनके अचानक निधन से हर कोई दुखी है। कल शेफाली के अंतिम संस्कार में उनका पूरा परिवार फूट-फूटकर रो रहा था और कई सेलेब्स ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। प्रियंका चोपड़ा, सलमान खान और अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में शेफाली ने काम किया था, उनके निधन खबर से प्रियंका चोपड़ा शॉक्ड हैं, उन्होंने सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट शेयर कर दिल की बात लिखी है।
यह भी पढ़ें: ‘अंतिम संस्कार जैसे तमाशा…’, Shefali Jariwala की अर्थी दिखाने पर Tina Dutta का फूटा गुस्साप्रियंका चोपड़ा का लगा झटका
ग्लोबल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर शेफाली जरीवाला की फोटो शेयर की है और उनकी अचानक मौत की खबर पर अपना दुख जाहिर किया है। देसी गर्ल ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, 'एकदम शॉक्ड हूं....वो बहुत यंग थी। पराग और परिवार के प्रति संवेदनाएं।' प्रियंका ने शेफाली की मौत के 24 घंटे बीत जाने के बाद सोशल मीडिया पर ये पोस्ट शेयर किया है।
पैपराजी पर भड़के वरुण धवन
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने शेफाली जरीवाला के अंतिम संस्कार को शूट करने को लेकर पैपराजी पर अपनी भड़ास निकाली है। एक्टर ने कहा, 'फिर से मीडिया ने एक और शख्स की मौत को असंवेदनशील तरीके से कवर किया। मीडिया में अपने दोस्तों से मेरी रिक्वेस्ट है, इस तरह से कोई भी अपने आखिरी सफर को कवर नहीं करवाना चाहेगा।'
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.