Wednesday, 18 September, 2024

---विज्ञापन---

बिकिनी में और भी ज्यादा बोल्ड हुईं ‘देसी गर्ल’, पति और बेटी संग समुंद्र पर मस्ती करती दिखीं अभिनेत्री

बॉलीवुड की देसी गर्ल पति और बेटी के साथ यूरोप में हॉलीडे एन्जॉय कर रही हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर हॉलीडे की शानदार तस्वीरें भी शेयर की हैं। बेटी अैर पति की क्यूटनेस ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।

प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बनाई है। अभिनेत्री हाल ही में एक इंस्टाग्राम पोस्ट से सुर्खियों में आ गई। प्रियंका इन दिनों पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ यूरोप में छुटि्टयां मना रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर सुर्खियां बटोर ली। आइए आपको भी दिखाते हैं आखिर प्रियंका ने किन फोटोज से तारीफ बटोरी ली है।

यूरोप में छुटि्टयां कर रहीं एन्जॉय

एक आउटसाइडर होकर भी प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से हॉलीवुड तक सफर अपने दम पर किया है। हिंदी जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस ने अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी की है। इसके बाद अभिनेत्री ने हॉलीवुड की फिल्मों में भी काम कर काफी वाहवाही बटोरी। अभिनेत्री अपनी बेटी मालती मैरी और पति निक जोनस के साथ हॉलीडे एन्जॉय कर रही हैं।

हॉलीडे की शानदार फोटोज की शेयर

प्रियंका ने अपनी फन हॉलीडे की शानदार फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। एक फोटो में प्रियंका को नाव पर आराम करते देखा गया। एक्ट्रेस इसमें बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। उनकी इन फोटोज से बीच वाइब्स आ रही हैं। वहीं अभिनेत्री ने पति निक के साथ भी सेल्फी पोस्ट की। इसमें निक प्रियंका के बाजू में बैठे दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें: स्पर्म डोनेट कर हुए फेमस, कास्टिंग काउच का झेला दर्द, ड्रीम गर्ल बन उड़ाए होश, बताएं कौन?

वहीं एक और पिक में उनकी बेटी मालती भी दिखाई दी। मालती पिता की गोद में बैठी हुई नजर आई। पिता और बेटी का यह पल एकदम कैंडिड था और मालती काफी क्यूट भी लग रही थीं। स्टाइल के मामले में बेटी बिल्कुल अपनी मां पर ही गई हैं।

क्यूट कपल निक-प्रियंका

निक जोनस और प्रियंका इंडस्ट्री में क्यूट कपल्स में से एक हैं। सोशल मीडिया पर दोनों एक्टिव भी रहते हैं। जहां वह अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं। यूरोप हॉलीडे पर भी दोनों साथ में काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। जिसे उनके फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं।

लास्ट इस मूवी में नजर आईं थी प्रियंका

प्रियंका और निक की फैमिली एक-दूसरे के काफी क्लोज हैं। आए दिन दोनों परिवार एक-साथ नजर आते हैं। वहीं प्रियंका भी अपने फैंस के लिए फोटोज शेयर करती रहती हैं। वहीं प्रियंका चोपड़ा जोनस हाल ही ‘केयरिंग फॉर वीमेन डिनर’ मूवी में नजर आई थीं।

यह भी पढ़ें: बिग बॉस 18 में नजर आएंगे पुराने कंटेस्टेंट, मेकर्स ने Manisha Rani को किया अप्रोच?

First published on: Sep 14, 2024 10:01 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.