TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Priyanka Chopra और Parineeti के रिश्ते में आई दरार? एक शहर में रहकर नहीं की मुलाकात

Issues Between Priyanka-Parineeti:प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा के रिश्ते में खटास होने की अफवाहों को हवा मिल गई है।

image credit: priyanka chopra and Parineeti Chopra
Issues Between Priyanka-Parineeti: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी बेटी मालती और पति निक जोनस के साथ इंडिया आई थीं। भले अब एक्ट्रेस वापस अपने ससुराल चली गई हैं, लेकिन उनके इस दौरे के बाद से परिणीति चोपड़ा संग उनके रिश्ते में खटास की खबरों को हवा मिल गई है। ना तो प्रियंका अपनी बहन परिणीति की शादी में शामिल हुई थीं, ना ही वो अब शादी के बाद उनसे मिलीं। जब एक्ट्रेस ने इस बार अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त अपने परिवार के साथ बिताया। मगर फिर भी दोनों बहनों ने भारत में होने बावजूद एक-दूसरे से मिलने की कोशिश नहीं की। ऐसे में नेटिजन्स के मन में यह सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या शादी के बाद दोनों बहनों के बीच दरार आ गई है।

होली में भी नदारद रहीं परिणीति चोपड़ा

इस बार की होली चोपड़ा परिवार के लिए बहुत स्पेशल रही। जहां प्रियंका-निक के साथ उनकी बेटी मालती ने इंडिया में अपनी पहली होली सेलिब्रेट की। देसी गर्ल ने अपने पूरे परिवार के साथ नोएडा में बेहद शानदार तरीके से होली का त्योहार मनाया। मन्नारा चोपड़ा समेत प्रियंका के बाकी कजिन भी होली पार्टी में खासतौर पर मालती से मिलने पहुंचे थे। परिणीति चोपड़ा के माता-पिता भी इस पार्टी में शामिल हुए। मगर परिणीत चोपड़ा की शादी के बाद ये पहली होली थी, उसके बावजूद एक्ट्रेस इस पार्टी का हिस्सा नहीं बनीं।

यूजर्स के मन में उठे सवाल

हालांकि होली पार्टी के बाद प्रियंका और निक 29 मार्च को मन्नारा की बर्थडे पार्टी में भी शामिल हुए थे। प्रियंका चोपड़ा हमेशा कहती हैं कि वो अपनी बहनों के लिए खड़ी हैं और मन्नारा के जन्मदिन में आकर एक्ट्रेस ने इस बात का सबूत भी दे दिया कि उनके लिए उनका परिवार बहुत मायने रखता है। लेकिन इस दौरान भी परिणीति चोपड़ा को ना देखकर यूजर्स के मन में तरह-तरह के सवाल खड़े हो गए हैं। लोग सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर क्यों एक शहर में होकर भी परिणीति चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा एक-दूसरे से क्यों नहीं मिलीं। हालांकि बता दें कि परिणीति और मन्नारा कुछ खास क्लोज नहीं है, जबकि प्रियंका अपने सभी भाई-बहनों के करीब हैं।

शादी के बाद हुई अनबन?

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा की शादी में भी प्रियंका शामिल नहीं हुई थी। ऐसे में अब उनकी शादी के बाद से दोनों बहनें एक बार भी नहीं मिली हैं और तभी से उनकी अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में भारत आकर भी प्रियंका का परिणीति चोपड़ा से ना मिलना लोगों को काफी अजीब लग रहा है और इस वजह से एक बार फिर चोपड़ा बहनों के रिश्ते में दरार की अफवाहों से बाजार गर्म हो गया है। हालांकि यह सिर्फ अफवाहें है, क्योंकि इन दोनों परिणीति चोपड़ा अपनी अपकमिंग फिल्म चमकीला के प्रमोशन में बिजी हैं। हो सकता है कि काम की वजह से ही वो इस बार अपनी बहन प्रियंका से नहीं मिल पाई हों। https://www.instagram.com/p/C1jOg4VIKBv/?img_index=1 यह भी पढ़ें: Anupamaa के फैंस का टूटा दिल, निधि शाह ने को-एक्टर संग डेटिंग रूमर्स पर लगाया ब्रेक

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.