पंजाब किंग्स की कोऑनर और एक्ट्रेस प्रीति जिंटा इन दिनों अस्वस्थ चल रही हैं। वह बुखार से काफी परेशान हैं। आपनी हेल्थ से जुड़ा उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक इमोशनल नोट शेयर किया है। इसमें उन्होंने बताया कि उन्हें बुखार है और रात भर नींद नहीं आई। यह पोस्ट उन्होंने रविवार को मुल्लांपुर स्टेडियम में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले मुकाबले से एक दिन पहले ये पोस्ट शेयर किया था।
प्रीति जिंटा ने शेयर किया पोस्ट
प्रीति जिंटा ने एक्स पर पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा, “मुझे यकीन है कि यह सब बिजी जर्नी, भीषण गर्मी, एसी के लगातार कॉन्टैक्ट और होटल के कमरे बदलने की वजह से हुआ है। जब आप बीमार होते हैं और पूरी रात सो नहीं पाते हैं तो यह बिल्कुल भी मजेदार नहीं होता।” उन्होंने आगे लिखा कि भगवान का शुक्र है कि उनकी मां उनसे मिलने के लिए साथ ही टीम के मैच को देखने के लिए आ रही हैं।
इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने बुखार को लेकर हल्के-फुल्के अंदाज में लिखा, “मैं ऐसा दिखावा करूंगी कि मुझे क्रिकेट का बुखार है और जरूरी नींद लेने की कोशिश करूंगी। उम्मीद है कि मैं चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम पहुंच पाऊंगी, क्योंकि धर्मशाला में अगले घरेलू मैचों से पहले यह हमारा आखिरी मैच है।”
फर्जी खबरों को बताया अफवाह
प्रीति ने अपनी हेल्थ की अपडेट वाली पोस्ट को शेयर करते हुए हाल ही में वायरल हो रही एक खबर को भी झूठा बताया। यह खबर थी कि उन्होंने ऋषभ को पंजाब किंग्स ने रिजेक्ट किया था। इस अफवाह के बारे में साफ करते हुए प्रीति ने साफ लिखा, “मुझे खेद है, लेकिन यह फर्जी खबर है!” उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही झूठी खबरों को नजरअंदाज करने की सलाह भी दी।
यह भी पढ़ें: Battleground से Aashram 3 तक, MX Player पर धूम मचा रहे ये 5 शोज
प्रीति जिंटा वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रीति को आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म भैयाजी सुपरहिट में देखा गया था। अब वे राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बन रही फिल्म लाहौर 1947 से बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ सनी देओल, शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल भी नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: धनुष की ‘इडली कढ़ाई’ के सेट पर लगी भीषण आग, राख हुआ पूरा फिल्मी गांव
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.