मदर्स डे के खास मौके पर टीवी इंडस्ट्री से एक बेहद खुश कर देने वाली खबर सामने आई है। ‘कुछ तो है तेरे मेरे दरमियां’ और ‘देखा एक ख्वाब’ जैसे लोकप्रिय शोज में नजर आ चुकीं टीवी एक्ट्रेस Shritama Mukherjee ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी है। 32 साल की उम्र में एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं। जैसे ही यह खुशखबरी सामने आई, सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया। दरअसल, Shritama Mukherjee ने अपने पति Akash Sahani के साथ बेहद खास अंदाज में यह गुड न्यूज शेयर की। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर बीच किनारे की कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। इन तस्वीरों में कपल समंदर किनारे बैठा नजर आ रहा है और दोनों ने ‘Mom’ और ‘Dad’ लिखी हुई कैप पहन रखी है। फोटोशूट की सबसे खास बात छोटे-छोटे बेबी सॉक्स और अल्ट्रासाउंड स्कैन की तस्वीर रही, जिसे दोनों अपने हाथों में पकड़े नजर आए। यह खूबसूरत तस्वीरें उनके नए सफर की झलक दे रही थीं। फैंस को कपल का यह सिंपल लेकिन बेहद प्यारा अंदाज काफी पसंद आ रहा है और सभी आने वाले नन्हे मेहमान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

---विज्ञापन---