TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

Chandrayaan 3 Mission की पहली तस्वीर का मजाक उड़ाने वाले Prakash Raj के बदले तेवर, लैंडिंग पर बोले- गर्व का क्षण है

Prakash Raj: भारत द्वारा चंद्रयान-3 (chandrayaan 3) की सफलतापूर्वक लैंडिंग ने एक नया इतिहास रच दिया है जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है। बुधवार को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( ISRO) ने साउथ पोल में चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग कर सभी को एक अद्भुत खुशी का पल […]

Image Credit: Google
Prakash Raj: भारत द्वारा चंद्रयान-3 (chandrayaan 3) की सफलतापूर्वक लैंडिंग ने एक नया इतिहास रच दिया है जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है। बुधवार को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( ISRO) ने साउथ पोल में चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग कर सभी को एक अद्भुत खुशी का पल दिया है। इसरो की इस सफलता के बाद से ही मशहूर हस्तियों ने सोशल मीडिया पर इसरो को बधाई दी और बताया कि वे कितना गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इस लिस्ट में प्रकाश राज (Prakash Raj) भी शामिल हैं जो पहले चंद्रयान मिशन को लेकर विवादों के घेरे में आ गए थे। यह भी पढ़ें: चंद्रयान 3 का मजाक उड़ाने पर ट्रोल हुए हुए Prakash Raj ने दी सफाई बोले- वो तो मैं

Prakash Raj ने ट्वीट कर दी बधाई

जाने माने एक्टर प्रकाश राज बीते कुछ दिनों से चंद्रयान 3 की पहली तस्वीर का मजाक उड़ाने पर विवादों के घेरे में फस गए थे। अब उन्होंने बीते दिन चंद्रयान 3 मिशन की सफलता पर एक नया ट्वीट किया और बधाई दी। “भारत और मानव जाति के लिए गर्व का क्षण.. #ISRO #Chandrayaan3 #VikramLander और इसे संभव बनाने में योगदान देने वाले सभी लोगों को धन्यवाद.. यह हमारा मार्गदर्शन कर सकता है।” हमारे ब्रह्मांड के रहस्य का पता लगाने और उसका जश्न मनाने के लिए.. #जस्टटास्किंग।”

नेटिजन्स कर रहे हैं ट्रोल

प्रकाश राज (Prakash Raj) के इस ट्वीट के बाद से नेटिजन्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने लिखा कि- "पहले अपनी पिछली अपमानजनक पोस्ट के लिए माफी मांगें।" दूसरे ने कहा, “ऐसा मत बोल भाई शायद तु स्कूल के गेट तक भी नहीं गया।” तीसरे ने कहा, “अंधेरे में ही रहना पड़ेगा प्रकाश को कुछ दिन के लिए….?? छुपा रहे है ?? या ओवर एक्शन ??” चौथे ने कहा, "अंडर डियर पप्पू राज! आज कुछ बरनोल लो!" [embed]

इस वजह से आ गए थे विवादों में  (Prakash Raj)

आपको पता हो कि प्रकाश राज को चंद्रयान 3 मिशन का मजाक उड़ाना भारी पड़ गया था। उन्होंने रविवार को ट्विटर पर ट्वीट किया और शर्ट और लुंगी पहने एक व्यक्ति का कैरिकेचर साझा किया, जिसमें वह चाय डाल रहा था। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "अभी चंद्रयान से पहला दृश्य आया.. #विक्रमलैंडर #जस्टटास्किंग।"

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.