साउथ सुपरस्टार प्रभास एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं। 'कल्कि 2898 AD' की ग्रैंड सक्सेस के बाद अब उनकी अगली फिल्म 'द राजा साहब' को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। फिल्म की नई रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है। इसके साथ ही बड़ी बात ये है कि इसी दिन शाहिद कपूर की अगली फिल्म भी रिलीज होने जा रही है। यानी बॉक्स ऑफिस पर दो बड़े सितारों की टक्कर तय मानी जा रही है।

प्रभास की 'द राजा साहब' की रिलीज डेट फाइनल

सुपरस्टार प्रभास की अगली फिल्म 'द राजा साहब' दुनिभर के सिनेमाघरों में 5 दिसंबर 2025 को रिलीज के लिए तैयार है। यह फिल्म पहले अप्रैल 2025 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन पोस्ट-प्रोडक्शन में देरी के चलते इसकी रिलीज टाल दी गई थी।अब लंबे समय से चल रही अटकलों पर मंगलवार को मेकर्स ने विराम लगा दिया गया है और नई तारीख का ऐलान कर दिया है। फिल्म के डायरेक्टर मारुति ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "एक ऐसा दिन जो बड़े पर्दे पर एक त्यौहार का वादा करता है, जैसा कि हम सभी ने अपने प्यारे प्यारे प्रभास को देखने का सपना देखा था। आगे और भी रोमांचक दिन हैं।" इसी अनाउंसमें के साथ ही यह भी बताया गया कि फिल्म का ट्रेलर 16 जून को रिलीज होगा।  

'द राजा साहब' की स्टार कास्ट और निर्माण

'द राजा साहब' का डायरेक्शन मारुति कर रहे हैं यह भले भले मगदिवॉय, महानुभावुदु और मांची रोजुलोचाई जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म में प्रभास के साथ मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल और रिद्धि कुमार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। इस रोमांटिक हॉरर एंटरटेनर का निर्माण पीपुल्स मीडिया फैक्ट्री द्वारा किया जा रहा है। फिल्म तेलुगु के अलावा हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज की जाएगी। बता दें कि 'कल्कि 2898 AD' के बाद प्रभास की यह अगली फिल्म है। यह भी पढ़ें:  Wedding Anniversary: अमिताभ बच्चने ने क्यों की जया बच्चन से शादी, जानिए कैसे शुरू हुई बॉलीवुड की सबसे फेमस लव-स्टोरी

शाहिद कपूर की फिल्म से होगी जबरदस्त टक्कर

प्रभास की आने वाली फिल्म तेलुगु की बड़ी फिल्म मानी जा रही है। लेकिन हिंदी बेल्ट में इसे कड़ी टक्कर मिलने वाली है, क्योंकि इसी दिन निर्देशक विशाल भारद्वाज की अब तक बिना शीर्षक वाली फिल्म भी रिलीज होने जा रही है, जिसमें शाहिद कपूर और त्रिप्ति डिमरी लीड रोल में हैं। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच जबरदस्त क्लैश देखने को मिलेगा। यह भी पढ़ें:  कब और कहां होगा Vibhu Raghave का अंतिम संस्कार? स्टेज 4 कैंसर से हुई एक्टर की मौत