Tuesday, 22 October, 2024

---विज्ञापन---

‘रिबेल स्टार’ से ‘बाहुबली’ तक, क्या आप पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास के बारे में जानते हैं ये बातें?

Prabhas Birthday Special: पैन इंडिया सुपरस्टार साउथ से लेकर हिंदी सिनेमा में पहचान बना चुके हैं। 23 अक्टूबर को एक्टर अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने जा रहे हैं। आइए आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।

Prabhas Birthday Special: पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास साउथ से बॉलीवुड सिनेमा तक पहचान बना चुके हैं। आज वह बाहुबली के नाम से पूरी दुनिया में मशहूर हैं। ये साल प्रभास के लिए बेहद खास साबित हुआ। एक्टर की Kalki 2898 AD मूवी ने सिनेमाघरों में बवाल मचा दिया। बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई से मूवी ब्लॉकबस्टर साबित हुई। 23 अक्टूबर को प्रभास 45 साल के हो जाएंगे। आज हम आपको ‘बाहुबली’ फेम एक्टर से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।

नहीं बनना चाहते थे एक्टर

प्रभास की गिनती आज भारतीय सिनेमा के टॉप एक्टर्स में होती है। हर कोई डायरेक्टर और एक्टर उनके साथ काम करना चाहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं प्रभास एक्टर नहीं बल्कि बिजनेसमैन बनना चाहते थे। प्रभास बचपन से ही खाने के शौकीन रहे हैं। 19 साल की उम्र में एक्टर ने होटल खोलने का सपना देखा था। उनका मानना था कि वह बड़े होकर एक बिजनेसमैन बनेंगे।

फिल्म प्रोड्यूसर के घर में जन्मे प्रभास

प्रभास का एक्टिंग की दुनिया में आने की कहानी भी काफी दिलचस्प रही है। फिल्म प्रोड्यूसर उप्पलापति सूर्य नारायण राजू और शिव कुमारी के घर जन्मे प्रभास कभी अभिनय की दुनिया में आना ही नहीं चाहते थे। प्रभास फिल्म अभिनेता कृष्णम राजू के भतीजे हैं। जब प्रभास 19 साल के थे तब उनके चाचा इलेक्शन में खड़े हुए थे। उस दौरान प्रभास ने चाचा के लिए जमकर चुनाव प्रचार किया था। इसके बाद उनके चाचा तो चुनाव जीत गए थे लेकिन प्रभास को राजनीति से नफरत हो गई थी।

यह भी पढ़ें: 2 क्रू की मौत, प्रोड्यूसर अरेस्ट… विवादों के बाद भी बनी बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म, BO पर हुई थी बंपर कमाई

ऐसे मिली पहली मूवी

प्रभास जब बड़े हुए तो उनके चाचा ने उन्हें ‘ईश्वर’ मूवी ऑफर की। लेकिन प्रभास होटल खोलना चाहते थे जिसके चलते एक्टर ने मूवी करने से मना कर दिया। वहीं चाचा और फैमिली के दबाव में आकर प्रभास ने इस मूवी को किया। 2002 में रिलीज हुई ये फिल्म सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसके बाद प्रभास की दूसरी मूवी वर्षम ने सिनेमाघरों में बवाल मचा दिया।

क्यों कहा जाता है ‘रिबेल स्टार’?

साल 2012 में आई ‘रिबेल’ मूवी सिनेमाघरों में सुपरहिट रही। इसके बाद से प्रभास को ‘रिबेल स्टार’ के नाम से बुलाया जाने लगा। साउथ इंडस्ट्री में प्रभास सुपरस्टार बन गए। वहीं राजामौली ने उन्हें ‘छत्रपति’ के लिए कास्ट किया यह फिल्म भी हिट रही। साल 2015 में प्रभास पैन इंडिया स्टार बनकर उभरे। एसएस राजामौली ‘बाहुबली: द बिगनिंग’ ने प्रभास को बॉलीवुड में भी स्टार बना दिया। वहीं प्रभास ने ‘Kalki 2898 AD’ मूवी में दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन जैसे बॉलीवुड सुपरस्टार्स के साथ भी काम किया।

यह भी पढ़ें: Khesari Lal Yadav Song: खेसारी लाल के नए भोजपुरी गाने ने काटा बवाल, रिलीज होते ही करने लगा ट्रेंड

First published on: Oct 22, 2024 06:43 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.