Wednesday, 2 October, 2024

---विज्ञापन---

Kusha Kapila के फर्स्ट पीरियड्स पर मां का था चौंकाने वाला रिएक्शन, बन गई थीं निरूपा रॉय!

Kusha Kapila Mom Reaction On Her First Period: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनने वाली कुशा कपिला इंटरव्यू में अपने फर्स्ट पीरियड एक्सपीरियंस से लेकर दिल्ली-मुंबई के बीच फर्क पर खुलकर बात की।

Kusha KAPILA
Kusha KAPILA

Kusha Kapila Mom Reaction On Her First Period: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनने वाली कुशा कपिला अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। लोगों को रोस्ट करके फेमस होने वाली कुशा खुद भी कई बार रोस्टिंग का सामना करना पड़ता है। कुशा कपिला के सोशल मीडिया पर अक्सर ही वीडियो वायरल होते रहते हैं और उनका एक वायरल वीडियो सामने आया है, जिसमें अपने फर्स्ट पीरियड एक्सपीरियंस से लेकर दिल्ली-मुंबई के बीच फर्क पर खुलकर बात की।

कुशा कपिला ने बताया दिल्ली-मुंबई में फर्क

कुशा कपिला ने hauterrfly को दिए इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की। इस दौरान एक्ट्रेस से जब सवाल पूछा गया कि दिल्ली और मुंबई में उन्हें क्या फर्क नजर आता है। दिल्ली के मुकाबले मुंबई में ऑटो किसी भी समय मिल जाता है और रात के 3 बजे कोई शहर इतना लड़कियों के लिए सुरक्षित नहीं है।

यह भी पढ़ें: ब्लॉकबस्टर फिल्म ने कमाए 8300 करोड़, भारत में रिलीज पर भड़के लोग; दोबारा लगा बैन?

कुशा के फर्स्ट पीरियड पर मां का रिएक्शन (Kusha Kapila Mom Reaction On Her First Period)

इंटरव्यू के दौरान कुशा कपिला ने अपने फर्स्ट पीरियड से जुड़ा का एक मजेदार किस्सा भी सुनाया। इस दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि उनके पहले पीरियड्स पर उनकी मां ने बिल्कुल ड्रामेटिक रिएक्शन था। वो बिल्कुल निरूपा रॉय की तरफ बर्ताव कर रही थीं। मैंने उनसे पूछा मम्मी मुझे क्या हुआ है, तो उन्होंने कहा तुम्हें वही प्रॉब्लम हो गई है, जो हर औरत को होती है। कुशा ने आगे कहा कि उनकी बात से हर औरत कनेक्ट कर पाएंगीं। इस दौरान उन्होंने ब्रा को लेकर भी खुलकर बात की थी।

कुशा कपिला का वर्क फ्रंट

कुशा कपिला के काम की बात करें तो उन्हें आखिरी बार वेब सीरीज ‘लाइफ हिल गई’ में देखा गया था। यह सीरीज हॉटस्टार पर मौजूद है और यह काफी शानदार सीरीज है। इसके अलावा कुशा कपिला ने भूमि पेडनेकर और शहनाज गिल स्टारर ‘थैंक्यू फोर कमिंग’ मूवी में भी एक बेहतरीन रोल अदा किया था, जिसके लिए उन्हें खूब तारीफें भी मिली थी।

यह भी पढ़ें: 4 महीने में तलाक, अब 43 की उम्र में दुल्हन बनेगी एक्ट्रेस, वेडिंग डेट रिवील

First published on: Oct 02, 2024 06:59 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.