Peddi Janhvi Kapoor Controversy: राम चरण और जान्हवी कपूर स्टार फिल्म ‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की. लेकिन फिल्म में जान्हवी के बोल्ड किरदार को लेकर हंगामा मचा गया. सोशल मीडिया पर दर्शक लगातार फिल्म में शामिल जान्हवी के किरदार को लेकर आलोचना कर रहे हैं. दर्शकों का कहना है कि फिल्म में जान्हवी के किरदार को बेवजह ज्यादा ग्लैमरस और गलत तरीके से पेश किया गया है. इस मामले अबतक कई सेलेब्स का बयान सामने आ चुका है. हाल ही में इसपर जया बच्चन ने भी अपना रिएक्शन दिया है.
जया बच्चन ने रखी अपनी बात
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में जया बच्चन ने अपने करियर का एक ऐसा ही अनुभव शेयर किया, जब एक डायरेक्टर ने एक सीन में उन्हें जरूरत से ज्यादा ग्लैमरस दिखाने की कोशिश की थी, लेकिन उन्होंने इसका विरोध किया. इसपर जया बच्चन ने कहा कि, ‘ऐसे मामलों को सेट पर ही रोक देना बहुत जरूरी होता है. उन्होंने बताया कि जब उनके साथ ऐसा हुआ, तो उन्होंने तुरंत रिएक्ट किया और उसके बाद किसी ने उनके साथ ऐसी हद पार करने की हिम्मत नहीं की.’
आगे जया बच्चन ने कहा, ‘किसी ने कभी मेरे साथ लाइन क्रॉस करने की हिम्मत नहीं की. सिर्फ एक बार ऐसा हुआ जब एक डायरेक्टर ने मुझे ऑब्जेक्टिफाई करने की कोशिश की, और मैंने फिर कभी उसके साथ काम नहीं किया.’
1972 की घटना
रिपोर्ट के मुताबिक, जया बच्चन साल 1972 की फिल्म ‘शोर’ की शूटिंग के दौरान हुई एक घटना का जिक्र कर रही थीं, जिसमें उन्होंने एक स्ट्रीटवॉकर का रोल निभाया था. उस समय डायरेक्टर चाहते थे कि वो पूरी फिल्म में घाघरा-चोली पहनें, लेकिन जया बच्चन ने कहा कि वह इसके साथ दुपट्टा भी पहनेंगी, जिससे उनका ऊपरी हिस्सा ढका रहे. इसी बात को लेकर उनकी डायरेक्टर से बहस हो गई थी.
फिल्म के बारे में
बात करें फिल्म की तो राम चरण स्टारर फिल्म ‘पेद्दी’ बीते चार जून को रिलीज हुई है. फिल्म में रमा चरण एक ऐसे गांव के व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं, जो एक स्पोर्ट्स स्टार होने के साथ-साथ एक कम्युनिटी लीडर भी है. फिल्म में राम चरण के अलावा जान्हवी कपूर, बोमन ईरानी, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्यांशु भी लीड रोल में हैं.