Peddi Box Office Collection Day 2: साउथ सुपरस्टार राम चरण की नई फिल्म 'पेद्दी' ने सिनेमाघरों में आते ही बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान लाया है, जिसने कमाई के कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. फिल्म ने अपने पहले ही दिन वर्ल्डवाइड मार्केट में 100 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार करके सबको चौंका दिया था. अब फिल्म के दूसरे दिन यानी शुक्रवार के कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं जिससे साफ है कि यह फिल्म भारत में भी बहुत जल्द 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है. चलिए जानते हैं आखिर दूसरे दिन फिल्म ने कितनी कमाई की है?

पहले दिन की ऐतिहासिक वर्ल्डवाइड कमाई

राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. मेकर्स द्वारा शेयर किए गए आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर दुनियाभर में कुल 135.36 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है. यह राम चरण के करियर की पहली ऐसी सोलो फिल्म बन गई है जिसने पहले ही दिन वर्ल्डवाइड मार्केट में 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है.

---विज्ञापन---

भारत में पहले दिन का शानदार नेट कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 'पेद्दी' ने भारत में पहले दिन 51 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी. इसके अलावा फिल्म ने रिलीज से पहले ही पेड प्रीव्यू के जरिए 18.50 करोड़ रुपये बटोर लिए थे. अगर प्रीव्यू की कमाई को भी जोड़ दिया जाए तो भारत में इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म का पहले दिन का कुल नेट कलेक्शन लगभग 69.50 करोड़ रुपये रहा था.

दूसरे दिन भी मजबूत पकड़

रिलीज के दूसरे दिन यानी शुक्रवार को फिल्म की रफ्तार में थोड़ी कमी देखी गई है जो कि स्वाभाविक है क्योंकि शुक्रवार एक वर्किंग डे होता है. इसके बावजूद दर्शकों के बीच फिल्म का क्रेज बरकरार रहा. शुरुआती अनुमानों के मुताबिक शुक्रवार रात 9 बजे तक फिल्म ने भारत में लगभग 22.77 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है जिससे इसकी कुल रफ्तार काफी मजबूत नजर आ रही है.

---विज्ञापन---

दो दिनों में 100 करोड़ क्लब के बेहद करीब

शुक्रवार रात 9 बजे तक के आंकड़ों को मिलाकर 'पेद्दी' का भारत में दो दिनों का कुल नेट कलेक्शन 92.77 करोड़ रुपये हो चुका है. वहीं अगर भारत में इसके ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो यह लगभग 98.39 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. बुची बाबू सना के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में राम चरण और जान्हवी कपूर के साथ शिवा राजकुमार, जगपति बाबू और बोमन ईरानी जैसे बड़े कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं.

---विज्ञापन---