Payal Rohatgi Rahul Mahajan Controversy: बिग बॉस 2 की एक्स कंटेस्टेंट और टीवी एक्ट्रेस पायल रोहतगी अपने कड़वे रिश्तों और विवादों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। साल 2022 पहलवान संग्राम सिंह से शादी के बाद उनकी लाइफ में काई विवादों से घिरी रही जिसके वीडियो बना कर वो अक्सर अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर करती हैं। लेकिन संग्राम से शादी से पहले पायल राहुल महाजन संग रिलेशन में थीं। राहुल पर उन्होंने हिंसा के आरोप भी लगाए थे।
पायल ने लगाए राहुल पर शारीरिक हिंसा के आरोप
रियलिटी शो बिग बॉस 2 में पायल और राहुल का रिश्ता शुरू हुआ था। लेकिन इनका रिलेशन ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका था। दोनों के बीच टॉक्सिसिटी होने के कारण कपल का रिश्ता खत्म हो गया था। पायल ने राहुल के साथ रिलेशन में रहते हुए ही उनके के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक एक इंटरव्यू में पायल ने कहा, "उसने मुझे दो बार मारा। एक बार, उसने मेरे सिर को दरवाजे पर दे मारा। जब राहुल गुस्से में होता है, तो वह पूरी तरह से अपना दिमाग खो देता है।"
संग्राम सिंह के साथ पायल ने रचाई शादी
संग्राम सिंह के साथ पायल की शादी काफी चर्चा में रही। उनकी लाइफ में बहस और झड़पों के कई वीडियो पायल ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए हैं। कुछ लोगों ने इसे फेमस होने का जरिया बताया तो कुछ लोगों ने उनके एक्सपीरियंस शेयर और घरेलू शोषण पर जागरूकता फैलाने के लिए उनकी तारीफ की।
डिम्पी गांगुली का राहुल पर आरोप
बता दें कि राहुल का विवादों से पुराना नाता रहा है। उनकी एक्स वाइफ डिम्पी गांगुली ने भी उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। पायल ने डिम्पी को सपोर्ट करते हुए कहा, "डिम्पी ने पहले इनकार किया, लेकिन बाद में राहुल द्वारा उन्हें पीटे जाने की खबरें सामने आईं। ये सब उनके रिश्ते की सच्चाई को बताता हैं।"
यह भी पढ़ें: ‘सिकंदर’ के टीजर में दिख गईं ये 3 चूक, कैसे बनेगी Salman Khan की फिल्म ब्लॉकबस्टर?
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.