Payal Gaming viral video real or fake: सोशल मीडिया पर किसी भी वीडियो को वायरल होने में वक्त नहीं लगता है. आए दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं. वहीं अब एक प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पायल गेमिंग का नाम चर्चाओं में आ गया है. सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो को पायल का बता रहे हैं. हालांकि कई यूजर्स वीडियो को डीप फेक भी कह रहे हैं. इस बीच आपके लिए बड़ी सूचना यह है कि इस तरह की वीडियोज शेयर करने पर आपको सीधे जेल हो सकती है. आइए जानते हैं वीडियो की हकीकत और क्या है शेयर करने को लेकर कानून…

वायरल वीडियो रियल या डीप फेक?

बड़ी तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो से बवाल मच गया है. दरअसल यह एक प्राइवेट वीडियो है और इसे पायल गेमिंग का बताया जा रहा है. कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस बात को लेकर बहस छिड़ी हुई है कि ये वीडियो रियल है या फिर डीप फेक? कुछ यूजर्स दावे कर रहे हैं कि ये वीडियो रियल और पायल गेमिंग का ही है. हालांकि कई यूजर्स का कहना है कि वीडियो डीप फेक है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वीडियो को लेकर फिलहाल कोई पुष्टि नहीं हुई है. ऐसे में वीडियो के साथ किसी को नाम जोड़ने से बचें.

---विज्ञापन---

प्राइवेट वीडियो शेयर करने पर होगी सीधे जेल

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद बवाल मच गया है. हालांकि आप इस तरह की वीडियोज को शेयर न करें, क्योंकि इसको लेकर सख्त कानून है और आप सलाखों के पीछे हो सकते हैं. बता दें कि आईट एक्ट 2000 की धारा 67, 67ए और 67बी के तहत अश्लील सामग्री, यौन सामग्री या बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री करना कानूनी अपराध है और इसके तहत आप सीधे जेल जा सकते हैं और लाखों का जुर्माना भी भरना पड़ सकता है. वहीं इसको लेकर यह भी कानून है कि अगर कोई व्यक्ति इस तरह का अपराध एक बार करने के बाद दूसरी बार भी करता है तो उसकी सजा बढ़ाई जा सकती है.

इस तरह है सजा का प्रावधान

अगर आप इस तरह के वीडियोज या फोटोज शेयर करते हैं तो आपके ऊपर कई धाराओं में कार्रवाई हो सकती है. इस तरह है सजा का प्रावधान-

---विज्ञापन---
प्रावधान (Provision)दोषी साबित होने पर- सजा / जुर्माना
धारा 67 (obscene content प्रकाशित/ट्रांसमिट) — पहली बारजेल - 3 साल तक और जुर्माना - 5 लाख तक
धारा 67 — पुनरावृत्ति (repeat offence)जेल - 5 साल तक और जुर्माना - 10 लाख तक
धारा 67A (sexually explicit content प्रकाशित/ट्रांसमिट) — पहली बारजेल - 5 साल तक और जुर्माना - 10 लाख तक
धारा 67A — पुनरावृत्ति (repeat)जेल - 7 साल तक और जुर्माना - (कानून में जुर्माना limit) — 10 लाख तक
धारा 67B (बच्चों से जुड़ा अश्लील कॉन्टेंट)बेहद सख्त जेल + भारी जुर्माना

---विज्ञापन---