Pawan Singh News: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह अब लोकसभा इलेक्शन के बाद बिहार विधानसभा लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। इस बात की घोषणा खुद पवन सिंह ने की है। उन्होंने जमशेदपुर में ये ऐलान किया है कि वे अब विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। पवन सिंह किस पार्टी से चुनाव लडेंगे, इसको लेकर अभी उन्होंने कोई भी खुलासा नहीं किया है।
पवन सिहं के इस ऐलान के बाद बिहार का सियासी पारा चढ़ गया है। अब हर तरफ यही कयास लगाए जा रहे हैं कि पवन किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे। जब उनसे पूछा गया कि क्या वे बीजेपी से चुनाव लड़ेंगे तो उन्होंने कहा कि ये समय बताएगा, अभी क्लियर नहीं बोल सकता हूं।
भाजपा से मिल सकता है टिकट
बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे सबका साथ लेकर पार्टी चलाने वाले आदमी हैं। जो भी व्यक्ति भाजपा की विचारधारा के साथ जुड़कर काम करने और पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करेगा, वो उसपर विचार करेंगे।
ज्योति सिंह भी हो सकती है राजनीति में एंट्री
एक रिपोर्ट के मुताबिक पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह भी राजनीति में कदम रखने जा रही हैं। उनका कहना है कि दो से चार दिनों में वो किसी न किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल हो जाएंगी और उन्हें मौका मिलेगा तो चुनाव भी लड़ेंगी।
लोकसभा हार गए थे पवन
बिहार की सबसे चर्चित काराकट सीट से पवन सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन महागठबंधन के प्रत्याशी राजाराम कुशवाहा ने पवन सिंह को 1 लाख 5 हजार 858 वोटों से हराया था।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.