Friday, 18 October, 2024

---विज्ञापन---

राजनीति के बाद अब रोमांस में डूबा पावर स्टार, यूट्यूब पर एक्ट्रेस संग हिला डाला यूपी-बिहार

Pawan Singh Bhojpuri Song: लोकसभा चुनाव में हार के बाद एक बार फिर फिल्मी दुनिया में पावर स्टार पवन सिंह का जलवा दिखने को मिल रहा है। पवन सिंह का नया भोजपुरी म्यूजिक वीडियो रिलीज हो गया है, जिसका टाइटल 'दिल लेके भाग जाइबे' है।

Pawan Singh

Pawan Singh Bhojpuri New Song: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) एक बार फिर अपने पुराने रंग में वापस लौट आए हैं। यूट्यूब पर पवन सिंह का लेटेस्ट सॉन्ग रिलीज हो गया है। पवन सिंह अब एक्टिंग की दुनिया के साथ राजनीति में उतर चुके हैं और लोकसभा चुनाव में उन्हें हार भी देखनी पड़ी। मगर अब लगता है कि पवन सिंह एक बार फिर फिल्म दुनिया में धमाका मचाने वापस लौट आए हैं और उनका चुनाव के बाद दूसरा सॉन्ग आउट हो गया है। इससे पहले उनके ‘सड़िया बुलूकिया’ गाने ने फैंस को नाचने पर मजबूर कर दिया था।

पवन सिंह का न्यू सॉन्ग आउट (Pawan Singh Bhojpuri New Song)

पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) का नया भोजपुरी म्यूजिक वीडियो रिलीज हो गया है, जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस आस्था सिंह की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। पवन और आस्था के नए गाने का टाइटल ‘दिल लेके भाग जाइबे’ (dil leke bhag jayibe) है। गाने में आस्था लहंगा-चोली में अपनी कातिलाना अदाएं दिखा रही हैं और उनके साथ पावर स्टार भी कमर मटका रहे हैं।

यह भी पढ़ें: पवन सिंह की लोकसभा चुनाव में हार के 5 कारण, काराकाट सीट पर फीका पड़ा पावर स्टार का स्टारडम

खुद को बचाते दिखे पवन सिंह

पवन सिंह और आस्था का नए गाने (Pawan Singh Bhojpuri New Song) ‘दिल लेके भाग जाइबे’ (dil leke bhag jayibe) की थीम लव और धोखा पर है और ऐसे में पूरे गाने में ही पावर स्टार खुद को लव और धोखा से बचाते दिखाई दे रहे हैं। जींस और शर्ट में पवन का दबंग अंदाज इस गाने में दिखाई दे रहा है और एक्ट्रेस के साथ उनके डांस ने तो लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया है। पवन सिंह की फिल्में और गाने भोजपुरी लवर्स को बहुत पसंद आते हैं और वो उनके गाने हर शादी-पार्टी में जरुर सुनाई देते हैं।

यूट्यूब पर वायरल हुआ सॉन्ग (dil leke bhag jayibe)

पवन सिंह के हर भोजपुरी गाने (Pawan Singh Bhojpuri New Song) की तरह ही उनका यह सॉन्ग भी यूट्यूब पर आते ही छा गया है और लोग उनके गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। ‘दिल लेके भाग जाइबे’ (dil leke bhag jayibe) गाने को कुछ घंटों में ही 323,968 व्यूज मिल चुके हैं और इस गाने को पवन सिंह के साथ शिवानी सिंह ने अपनी आवाज दी है और इस गाने के बोल लोगों की जुबान पर चढ़ गए हैं।

यह भी पढ़ें: भोजपुरी स्टार निरहुआ का क्यों हुआ पवन सिंह जैसा हाल, हार के 5 बड़े कारण

First published on: Jun 27, 2024 01:39 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.