Pati, Patni aur Panga: कलर्स का अपकमिंग रियलिटी शो 'पति, पत्नी और पंगा' सुर्खियों में बना हुआ है। शो में कौन-कौन सी जोड़ियां नजर आने वाली हैं ये भी रिवील हो गया है। शो में टीवी से लेकर खेल जगत की जानी-मानी जोड़ियां देखने को मिलने वाली हैं। हालांकि हिना खान- रॉकी जायसवाल और अविका गौर- मिलिंद चंदवानी का नाम तो पहले ही सामने आ गया था। अब बाकी जोड़ियों के नाम भी सामने आ गए हैं। वहीं कपल्स के साथ-साथ होस्ट भी रिवील हो गए हैं। आइए आपको भी बताते हैं शो में किन-किन जोड़ियों की धाक जमने वाली है और कौन इस शो को होस्ट कर रहा है?
यह भी पढ़ें: 5 बड़ी फिल्मों का रिकॉड तोड़ने वाली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप, आमिर-अमिताभ ने निभाया था लीड रोल
कौन-कौन लिस्ट में शामिल?
टाइम्स ऑफ इंडिया कि रिपोर्ट के अनुसार शो में हिना खान-रॉकी जायसवाल और अविका गौर-मिलिंद चंदवानी के साथ-साथ गीतर फोगाट-पवन कुमार, स्वरा भास्कर-फहाद अहमद, देबिना बनर्जी-गुरमीत चौधरी और सुदेश लहरी-ममता लहरी जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं। वहीं इस लिस्ट में एक और मशहूर कपल का नाम भी शामिल है जिन्हें हम पहले साथ में बिग बॉस में भी देख चुके हैं। ये कोई और नहीं बल्कि रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला हैं।
कौन करेगा शो को होस्ट?
अभिनव और रुबीना ने इस शो के लिए फाइनली हामी भर दी है और वो भी जल्द ही बाकी कपल्स के साथ मिलकर शो की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। वहीं दूसरी ओर शो के होस्ट के नाम भी फाइनली रिवील हो गए हैं। इस शो को बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे और बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारुकी होस्ट करने जा रहे हैं। दोनों पहली बार एक-दूसरे के साथ काम करने जा रहे हैं।
शो में दिखेगी पति-पत्नी की बॉन्डिंग
कलर्स के इस रियलिटी शो में पति-पत्नी की जिंदगी के बारे में दिखाया जाएगा। सेलिब्रिटी कपल्स इस शो में ऑडियंस को छोटे-मोटे चैलेंज से एंटरटेन करते नजर आएंगे। इसमें दिखाया जाएगा कि चैलेंज के दौरान ये कपल एक-दूसरे से कितने अच्छे से जुड़ते हैं। वहीं बता दें पति-पत्नी का ये रियलिटी शो भारती सिंह के शो 'लाफ्टर शेफ्स 2' की जगह दिखाई देगा।
यह भी पढ़ें: Housefull 5 की सक्सेस के बाद अभिषेक बच्चन का आया क्रिप्टिक पोस्ट, खुद को ‘गायब’ होने की लिखी बात
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.