Pathaan 2 Confirmed: बॉलीवुड के किंग खान की आने वाली फिल्म को लेकर कंफर्मेशन हुआ है. बता दें कि शाहरुख की 'पठान' फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था, जहां अब इस फिल्म के सीक्वल को लेकर फैंस का इंतजार खत्म होने जा रहा है. दरअसल 'पठान' की सफलता के बाद फैंस को इंतजार था कि इसका सीक्वल भी आएगा, लेकिन कोई भी अपडेट न मिलने फैंस भी मायूस थे. हालांकि अब इसके सीक्वल यानी 'पठान 2' का कंफर्मेशन होने से फैंस काफी खुश हैं. 'पठान' में शाहरुख खान के साथ ही दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में नजर आए थे. फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने निर्देशित किया था. फिलहाल यह तो स्पष्ट हो गया है कि मेकर्स 'पठान 2' की शूटिंग जल्द शूरू करने वाले हैं. 2026 में फिल्म की शूटिंग शुरु हो सकती है.

'पठान 2' को किया गया कंफर्म

'पठान 2' की पुष्टि उस वक्त हुई जब शाहरुख खान हाल ही में एक रियल एस्टेट इवेंट का हिस्सा बनने के लिए दुबई गए थे. यहां किंग खान उनके नाम पर एक टॉवर के उद्घाटन के लिए मौजूद हुए थे. इसी दौरान डेवलपर ने मंच पर 'पठान 2' बनने की घोषणा की. दरअसल फैन हैंडल पर इवेंट का एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें डेवलपर ने कहा है कि कोई ब्लॉकबस्टर फिल्म होती है तो उसका एक सीक्वल होता है, है ना? जैसे 'पठान'. वहीं इसके बाद डेवलपर ने कहा कि पठान 2' आ रही है. तो कोई फिल्म आप देखो, तो उसका सीक्वल होगा.'

---विज्ञापन---

सिद्धार्थ आनंद ही करेंगे निर्देशन

'पठान 2' को लेकर फिलहाल यही संभावना है कि सिद्धार्थ आनंद ही इस फिल्म का निर्देशन करेंगे. वहीं शाहरुख खान इन दिनों 'किंग' फिल्म की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं. शाहरुख के साथ इस मूवी में दीपिका पादुकोण, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, अरशद वारसी, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, जयदीप अहलावत और अभय वर्मा जैसे बड़े एक्टर अहम रोल निभाते हुए नजर आएंगे.

"मेरे लिए जिंदगी बदल देने वाले पल"

इवेंट के दौरान शाहरुख खान ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात की. उन्होंने लंदन में लगाई DDLJ की कांस्य मूर्ति का जिक्र किया और नेशनल अवॉर्ड जीतने के बारे में भी बोला. इसके साथ ही उन्होंने दुबई में अपने नाम पर बिल्डिंग के बारे में भी बात करते हुए कहा, "मेरे माता-पिता अगर स्वर्ग से देख रहे होंगे तो उन्हें मुझ पर गर्व हो रहा होगा. ये मेरे लिए जिंदगी बदल देने वाले पल हैं."

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---