TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

जिंदगी भर प्यार को तरसी ये एक्ट्रेस… बॉलीवुड स्टार्स से जुड़ा नाम, महेश भट्ट भी थे दीवाने; दर्दनाक आखिरी पल

Parveen Babi Throwback Story: बॉलीवुड की लेडी सुपरस्टार की मौत काफी दर्दनाक थी। कई स्टार्स के साथ नाम जुड़ने के बाद भी उन्हें प्यार नहीं मिल पाया था। आखिरी पल में भी अकेले ही अपने घर में मृत मिली थीं।

Parveen Babi Throwback Story: बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और स्टाइलिश एक्ट्रेस रियल लाइफ में प्यार को तरसती रह गई थीं। कई सुपरहिट फिल्में देकर अपनी एक्टिंग और अदाओं से ऑडियंस को दीवाना बना दिया था। महेश भट्ट, कबीर बेदी और डैनी डेन्जोंगपा जैसे स्टार्स के साथ नाम जुड़ने के बाद भी एक्ट्रेस की जिंदगी तन्हाई में बीती थी। उनके आखिरी पल में कोई भी साथ नहीं खड़ा था। एक्ट्रेस अपने घर पर मृत मिली, और लाश तीन दिनों तक सड़ती रही थी। हम बात कर रहे हैं 70 के दशक की सुपरस्टार परवीन बॉबी की।

बड़े पर्दे की लेडी सुपरस्टार

परवीन बॉबी बड़े पर्दे की लेडी सुपरस्टार थीं। महानायक अमिताभ बच्चन के साथ उनकी जोड़ी काफी हिट रही थी। फिल्मों में आने से पहले 1972 में उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। बॉलीवुड में उनकी पहली मूवी 'चरित्र' थी। इसमें उनके साथ सलीम दुर्रानी भी थे। इसके बाद उन्होंने यश चोपड़ा की 'दीवार' में अमिताभ बच्चन के साथ काम किया।

इन सुपरस्टार्स के साथ किया था काम

परवीन 1970 और 1980 के दशक में सबसे ज्यादा कमाने वाली अभिनेत्रियों में से एक थीं। परवीन ने अमिताभ, शशि कपूर, विनोद खन्ना, फिरोज खान और धर्मेंद्र के साथ 'अमर अकबर एंथनी', 'सुहाग', 'दो और दो पाँच', 'द बर्निंग ट्रेन', 'क्रांति' , 'नमक हलाल' जैसी कई ब्लॉकबस्टर मूवीज दी हैं। अपनी सेक्सी अदाओं और दमदार एक्टिंग ने उन्हें बॉलीवुड की आइकन बना दिया था। यह भी पढ़ें: 17 में शादी, 26 में हुई विधवा, झेला औलाद की मौत का गम… जानें दुर्गा खोटे की दर्द भरी कहानी

इन स्टार्स के साथ जुड़ा था नाम

एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ काफी दुखद रही। कबीर बेदी, डैनी डेन्जोंगपा और महेश भट्ट जैसे स्टार्स के साथ उनका अफेयर चला, लेकिन फिर भी अपनी जिंदगी में उन्होंने कभी शादी नहीं की। 1980 के दशक के अंत में वह पैरानॉयड सिजोफ्रेनिया का शिकार हो गई थीं। एक्ट्रेस ने अमिताभ बच्चन सहित कई फिल्म हस्तियों पर उन्हें मारने की साजिश रचने का भी आरोप लगाया था। इससे वह सुर्खियों में छा गई थीं।

अमिताभ बच्चन पर लगाए थे गंभीर आरोप

परवीन ने एक इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन पर गंभीर आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि अमिताभ उन्हें मारना चाहते हैं और वह एक इंटरनेशनल गैंगस्टर हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अमिताभ पर अपहरण करने का भी आरोप लगाया था। अपने जीवन के अंत में परवीन अकेली रह गई थीं। 20 जनवरी 2005 में वह मुंबई में अपने घर में मृत मिली थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ था। रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस ने तीन दिनों तक कुछ नहीं खाया था और भूख से उनकी जान चली गई थी। यह भी पढ़ें: बच्चे पैदा करना बोझ क्यों? Asha Bhosle ने यूथ जेनरेशन में बढ़ते डायवोर्स पर उठाए सवाल

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.