Wednesday, 23 October, 2024

---विज्ञापन---

जब जॉबलेस थीं Parineeti, प्रियंका चोपड़ा की मम्मी ने की थी हेल्प, इंटरव्यू में बताया दिलचस्प किस्सा

Parineeti Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ग्रेजुएशन करने के बाद भी जॉबलेस थीं। प्रियंका चोपड़ा की मम्मी मधु चोपड़ा ने उनकी मदद की थी। एक्ट्रेस ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में ये दिलचस्प किस्सा शेयर किया है।

Parineeti Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी बहन प्रियंका चोपड़ा की तरह इंडस्ट्री में अपना नाम बना चुकी हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इंडस्ट्री में आने से पहले का किस्सा शेयर किया है। परी ने बताया कि ग्रेजुएशन के बाद भी उनके पास जॉब नहीं थी। एक्ट्रेस ने फिल्मों से पहले की लाइफ अपने फैंस के साथ शेयर की है। जब वह जॉबलेस थीं तो प्रियंका चोपड़ा की मम्मी ने उनकी हेल्प की थी। एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू में किया है। आइए आपको भी बताते हैं क्या है पूरी कहानी?

यूके से की ग्रेजुएशन

परिणीति चोपड़ा आज इंडस्ट्री में एक जाना-माना नाम हैं। लेकिन एक दौर था जब उनके पास ग्रेजुएशन करने के बाद भी नौकरी नहीं थी। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया, ‘मैंने अपनी फैमिली से यूके में ग्रेजुएशन करने की जिद की और मुझे लगा था यहां एक अच्छी जॉब मिल जाएगी। मैंने अपनी ग्रेजुएशन कम्पलीट की। इसके बाद मेरी फैमिली भी चाहती थी कि मैं यूके में ही जॉब करूं, लेकिन मेरे पास डिग्री तो थी लेकिन जॉब नहीं लग पाई। मैं बहुत डिप्रेशन में थी। मुझे समझ ही नहीं आया कि मैं अपनी फैमिली को कैसे बताऊं।’

यह भी पढ़ें: नदी के बीच में प्रार्थना, जमीन पर पूरी कर रहे नींद, ये कैसी हो गई सुनील ग्रोवर की हालत?

YRF में इंटर्नशिप

एक्ट्रेस ने आगे बताया, ‘मैंने उस समय मीमी दीदी (प्रियंका चोपड़ा) की मम्मी मधु चोपड़ा को अपनी सिचुएशन बताई। उन्होंने मुझे बोम्बे आने को कहा। इसके बाद मैं बॉम्बे में जॉब ढूंढने चली गई।’ एक्ट्रेस ने बताया कि इस दौरान में अपनी बहन प्रियंका का शूट देखने वाईआरएफ (YRF) के सेट पर गई और इसके बाद मेरे दिमाग में ख्याल आया कि मैं यहां भी जॉब कर सकती हूं। इसके बाद मैंने मेकर्स से जॉब देने के लिए रिक्वेस्ट की। उन्होंने कहा कि जो जॉब हमारे पास है उसके लिए आप ओवर क्वालिफाइड हैं। इसके बाद मैं YRF की इंटर्न बन गई और मैंने अपनी पहली जॉब वहां से शुरू की।

2011 में बॉलीवुड में डेब्यू

परिणीति चोपड़ा ने 2011 में ‘लेडीज वर्सेस रिक्की बेहल’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस मूवी में एक्ट्रेस ने छोटा सा ही रोल प्ले किया था। वहीं लीड एक्ट्रेस के तौर पर परिणीति की पहली फिल्म ‘इशकजादे’ थी। इसमें उनके साथ अर्जुन कपूर भी मुख्य किरदार में नजर आए थे। सिनेमाघरों में ये मूवी हिट साबित हुई थी।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: लीडरशिप के सवाल पर भड़के रजत, सलमान खान के सामने विवियन से हुई तू-तू-मैं-मैं

First published on: Oct 20, 2024 04:10 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.